वीडियो राजिम ABVP ने जताया आक्रोश, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो राजिम ABVP ने जताया आक्रोश, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला*

वीडियो*राजिमABVP ने जताया आक्रोश, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला*
वीडियो
https://youtu.be/OMgJx3354jE
*राजिम ABVP ने जताया आक्रोश, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला*

राजिम--अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजिम ने लद्दाख (India China Ladakh clash) की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की हरकत पर नाराजगी जताई और पं.सुंदर लाल शर्मा चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास (India China Ladakh Clash) चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश है।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान  जमकर चीन विरोधी नारे लगाए। एबीवीपी के नगर मंत्री डिकास देवांगन ने कहा, भारत और चीन सीमा पर इन दिनों दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल है। सीमा पर चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। चीन के गलत रवैए को लेकर देश में भारी रोष है।
चीन के द्वारा किए गए नापाक हरकत और विस्तारवादी नीति सोची समझी साजिश थी। इसके लिए पूरी तरह चीन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शहीद 20 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की।इस आंदोलन में ABVP राजिम नगर मंत्री डिकास देवांगन,नगर सहमंत्री जय शर्मा,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राजा साहू आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads