क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*धरसींवा विधायक शर्मा ने डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
रविवार, 19 जुलाई 2020
Edit
*धरसींवा विधायक शर्मा ने डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
सुरेन्द्र जैन धरसींवा
धरसीवां विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा ने डॉक्टर खूबचंद बघेल जी की जयंती पर विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने डॉ खूबचंद बघेल जी के गृह ग्राम व धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरी ग्राम पंचायत में जाकर के डॉ खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
व उनको याद किया एवं लोगों को उनके मार्गों पर चलने के लिए कहा विधायक शर्मा ने बताया कि आज यह जो छत्तीसगढ़ प्रदेश मध्य प्रदेश से अलग होकर के अपनी अलग पहचान बनाया है इसके प्रथम स्वप्न दर्शी डॉ खूबचंद बघेल जी ही थे जिन्होंने अलग से छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का स्वप्न देखा था कि कभी छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बनेगा आज डॉ खूबचंद बघेल जी को याद करते हुए विधायक शर्मा ने बताया कि उन्हीं के संघर्षों के कारण आज हमें छत्तीसगढ़ राज्य की प्राप्ति हुई है। विधायक शर्मा के साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा पूर्व सरपंच श्रीकांत बघेल वर्तमान ग्राम पंचायत सरपंच पथरी एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Previous article
Next article


