*जब आने लगे डिप्रेशन में पुलिस जवान...धमतरी के इस जवान ने दिया संदेश* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जब आने लगे डिप्रेशन में पुलिस जवान...धमतरी के इस जवान ने दिया संदेश*

*जब आने लगे डिप्रेशन में  पुलिस जवान...धमतरी के इस जवान ने दिया संदेश*


देखे वीडियो



दादू सिन्हा/धमतरी

धमतरी में एक पुलिस आरक्षक की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमे वह पुलिस जवानों के आत्महत्या को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जवानों को जल्दबाजी में कोई भी कदम नही उठाने की अपील कर रहा है.साथ ही इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर समस्या का हल खोजने की गुजारिश भी कर रहे है.जिससे इस तरह के जवानों द्वारा उठाए जाने वाले आत्मघाती कदम को रोका जा सके....

गौरतलब है कि प्रदेश के हर एंट्री-एग्जिट प्वाॅइंट, प्रमुख चौराहों और थानों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी मानसिक तनाव में जी रहे हैं.वो न किसी से कुछ कह पा रहे हैं और न उनकी सुनने की कोई कोशिश कर रहा है.कोई लंबी ड्यूटी से परेशान है तो कोई छुट्‌टी न मिलने से परिवार को समय न दे पाने की वजह से.काेई नेताओं और अफसराें के दबाव से परेशान है...

जिसको लेकर धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक उज्ज्वल दिवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों को कोई भी ऐसा कदम नही उठाना चाहिए कि जिससे परिवार और करीबियों को दुःख हो.साथ ही कहा कि ड्यूटी के दौरान कोई भी परेशानी या समस्या हो इसके बारे में विभाग के आला अधिकारियों या फिर दोस्तों को बताना चाहिए. जिससे उसका समाधान निकाला जा सके.वही जल्दबाजी में या फिर बिना सोचे समझे खुदकुशी जैसे कदम नही उठाना चाहिए.खुदकुशी कोई भी समस्या का समाधान नही है.आखिर में कहा कि जवानों के आत्महत्या मामले में उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए कुछ पहल करने की जरूरत है जिससे जवानों को खुदकुशी करने से बचाया जा सके...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads