मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों की बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों की बैठक

 मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों की बैठक 




अभनपुर.

 दिनांक 02 मार्च को बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर परिसर के समक्ष सुबह 8 बजे मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

                   बैठक  का शुभारंभ भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर की गई।

अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के आयोजन मार्च 12,13,14 के आयोजन के तैयारी के लिये रायपुर से आये एडवोकेट रामकृष्ण जांगडे ने विस्तार से जानकारी दिया औरअभनपुर के साथियों को आयोजन में आयोजक के रूप में सहयोगी बनने हेतु निवेदन किया किया। इस पर अभनपुर के साथियों ने कहा कि हम लोगों को आयोजन के किसी एक भूमिका की जिम्मेदारी देने के लिये कहा जिसे हम अभनपुर के साथी लोग मिलकर पूरा करेंगे।

                      अभनपुर में इस तरह सुबह-सुबह बैठक करने की परंपरा बनाया जा रहा है,जो काबिले तारीफ है। आज के बैठक में बहुत गंभीर चर्चा किया गया और सिरपुर महोत्सव के महत्व पर विचार विमर्श किया गया।उपस्थित साथियों ने बहुत उत्साह के साथ सिरपुर आयोजन में जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

                    यह जानकरी संस्था के वरिष्ठ श्री टिकेन्द्र बघेल ने दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads