भाजयुमो ने वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री का फोटो, बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स लगाए जाने की मांग कलेक्टर से की - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजयुमो ने वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री का फोटो, बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स लगाए जाने की मांग कलेक्टर से की

 भाजयुमो ने वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री का फोटो, बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स लगाए जाने की मांग कलेक्टर से की 



गरियाबंद

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो राज्य सरकार द्वारा नहीं रखने को लेकर सख्त एतराज जाहिर किया है। भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ओछी मानसिकता से ग्रसित है, जिसका जमकर विरोध किया जाएगा।


भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप ने मंगलवार को कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री का फ़ोटो, बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स लगाए जाने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि सम्पूर्ण देश में 21 जून 2021 से मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगना प्रारम्भ हुआ है। वहीं इसी दिन से ही छत्तीसगढ़ में भी लगाए जाने की शुरुआत हुई है। देखा जा रहा है कि जिले के कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भी फ़ोटो बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स नहीं लगाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पोस्टर फ्लेक्स होना ओछी मानसिकता का परिचायक है। केंद्र के टीकाकरण अभियान को राज्य सरकार अपना अभियान मानकर पोस्टर और फ्लेक्स लगाकर आभार जताया जा रहा है, इस पर भाजयुमो की आपत्ति है। प्रशासन से आग्रह है कि वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रधानमंत्री का पोस्टर और फ्लेक्स लगाए जाने की व्यवस्था करें। 

इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तोरण सागर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रितेश यादव उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads