जनपद आरंग की समीक्षा बैठक कीं खबर प्रकाशित किये जाने पर जनपद अध्यक्ष आरंग ने दी सम्पादक को फोन से धमकी संपादक ने आलाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को किया लिखित शिकायत
जनपद आरंग की समीक्षा बैठक कीं खबर प्रकाशित किये जाने पर जनपद अध्यक्ष आरंग ने दी सम्पादक को फोन से धमकी संपादक ने आलाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को किया लिखित शिकायत
आरंग
यू तो प्रतिदिन कुछ न कुछ दैनिक समाचार जनहित मुद्दों को लेकर समाचार पत्रों के साथ न्यूज वेब पोर्टलों पर छाए रहते है ,वही अनियमितताओ के साथ ही राजनीतिक उलट फेर की समाचार प्रकाशित होते है । जिसे दबाने कुचलने का राजनीतिक षड्यंत्र होते है। मुद्दों से भटकाने के लिय मानसिक परेशानी के साथ झूठे केश के सहारे पत्रकारो को भी धमकी देने का मामला सामने आता है।
यही हुआ फ़ास्ट न्यूज हर पल मासिक समाचार पत्र व वेव न्यूज पोर्टल के सम्पादक दीपक वर्मा के साथ हों रही है। सत्ता के नशा में चूर जनपद अध्यक्ष ने अपनी राजनीतिक पहुँच का ख़ास होने का दम भरकर संपादक को फ़ोन में धमकी दे डाली। मामला आरंग में जनपद कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद अध्यक्ष के बुलावे पर नाराज जनपद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति नही दिए जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना
जिसको लेकर वेब पोर्टल न्यूज ने खबर प्रकाशित किया था ।
जिस पर जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष द्वारा सम्पादक को फोन पर धमकी दिया।
सम्पादक का आरोप है की उक्त खबर के नाम से राजनीतिक दबाव में झूठी केस में फ़साने के लिये पुलिस का सहारा लेकर बेहद ही मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा। साथ ही आरंग पुलिस द्वारा बार बार फोन कर और पुलिस को दो बार घर भेजकर पुलिस द्वारा बार बार संपादक को मानसिक प्रतारना दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत छग मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,नगरीय प्रशासन , श्रम मंत्री व आरंग विधायक डॉ शिव कुमार डहरिया,छग पुलिस महानिदेशक ,पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक साथ ही सम्बंधित थानों में लिखित शिकायत दे दी गई है।

