*सुपोषण अभियान में आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण : चंद्रशेखर साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सुपोषण अभियान में आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण : चंद्रशेखर साहू*

 *सुपोषण अभियान में आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण : चंद्रशेखर साहू*



    *राजिम :-

* प्रदेश में 7 जुलाई से 16 जुलाई के बीच वजन त्यौहार मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामनगर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बच्चों के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई।इस त्यौहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रोत्साहित करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन और लंबाई मापा गया। बच्चों में कुपोषण की स्थिति का पता लगाने के लिए वजन त्यौहार सन 2012 से मनाया जा रहा है। वजन त्यौहार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बुलाकर उनका वजन लिया गया और पोषण स्तर की जांच की गई। साथ ही बच्चों में बौनापन और दुर्बलता की जांच की गई। इस दौरान 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं की बीएमआई और हिमोग्लोबिन लेवल की भी जांच की गई। एवं सभी बच्चों को स्वास्थ्य सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।




 जिसमें उनके पोषण संबंधी जानकारी नाप,वेट एवं हिमोग्लोबिन के द्वारा की गई जांच की जानकारी उपलब्ध रहती है और यह प्रमाण पत्र पूर्णता प्रमाणित हो करके उनके पालक गणों को दिया जा रहा है, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में अत्यधिक आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, एवं जांच के लिए नवीन पद्घति के मापन यंत्रों को लगाया गया है, जिसमें दर्जनों बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि बच्चों के वजन व ऊंचाई मापन के द्वारा बच्चे के विकास का पता लगाने व पोषण स्तर की जांच करने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। प्रदेश में सुपोषण अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरपँच दुर्गा छन्नू साहू ने कहा कि बच्चों के पोषण के स्तर का पता लगाने और उनके निवारण हेतु वजन त्यौहार मनाया जा रहा है।




।कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो इसके लिए स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन करने में यह वजन त्यौहार जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान पाठक तिलक ध्रुव पर्यवेक्षक श्रीमती अनुपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी साहू साहिका मोहनी वर्मा बिहान समूह से खिलावन साहू,टोमेश्वरी साहू,मनुदेवी साहू,लोकेश्वरी निषाद,मितानिन केशर साहू,हेमलता साहू,प्रियंका साहू,नम्रता साहू,दीपा साहू,वंदना निषाद सहित पालक गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads