*तीन विधानसभा क्षेत्रों में वर्चस्व रखने वाले वेदराम मनहरे ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन--कहा जिस पार्टी में उचित सम्मान नहीं वहां रहना उचित नही* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*तीन विधानसभा क्षेत्रों में वर्चस्व रखने वाले वेदराम मनहरे ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन--कहा जिस पार्टी में उचित सम्मान नहीं वहां रहना उचित नही*

*तीन  विधानसभा क्षेत्रों में वर्चस्व रखने वाले वेदराम मनहरे ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन--कहा जिस पार्टी में उचित सम्मान नहीं वहां रहना उचित नही*


वेदराम मनहरे धरसीवां विधानसभा के ख़रोरा क्षेत्र के कांग्रेस नेता
  अब भाजपा में शामिल


     सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की धरसीवां आरंग ओर बलौदाबाजार विधानसभा में वर्चस्व रखने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे ने अंततः कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया भाजपा का दामन थामते ही उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में उचित सम्मान नहीं वहां रहना  उचित नही।

*कांग्रेस में रहते रह चुके तिल्दा जनपद अध्यक्ष*



  जहां सम्मान नहीं वहां रहने उचित नही कहने वाले खरोरा धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता वेदराम मनहरे कांग्रेस पार्टी में रहते तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके है दो बार उनकी धर्मपत्नी भी कांग्रेस में रहते जनपद सदस्य चुनकर जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं तक उनकी सीधी ओर मजबूत पकड़ रही है लेकिन कुछ समय से वह अपने आपको पार्टी से उपेक्षित महसूस करने लगे और भाजपा नेताओं के संपर्क में आ गए।

   *तीन विधानसभा क्षेत्रों में रखते हैं दमखम*



   कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले वेदराम मनहरे सतनामी समाज से हैं और उनका वर्चस्व न सिर्फ धरसीवां विधानभा में रह है बल्कि तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आरंग ओर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्रों में भी उनका  खासा वर्चस्व है सतनामी समाज जो कांग्रेस का एक ऐंसा वोट बैंक है जिसे भाजपा अब तक कभी अपनी तरफ मोड़ नही पाई अपनी उस समाज मे वेदराम मनहरे की अच्छी पकड़ है।

*कांग्रेस की जीत के आधार पर मारा है भाजपा ने हथौड़ा*

  वेदराम मनहरे को कांग्रेस से भाजपा में लाकर एक प्रकार से भाजपा ने कांग्रेस की जीत के आधार पर जोरदार हथौड़ा मारा है यदि धरसीवां विधानसभा की ही बात करें तो यहां  मनवा कुर्मी समाज साहू समाज और सतनामी समाज एक बड़ा वोट बैंक हैं इन तीनो समाजो में सतनामी समाज ही ऐंसा रहा है जो कांग्रेस का शुरू से ही वोट बैंक रहा है धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवों में सतनामी समाज अधिक है वहां से कांग्रेस कभी पराजित नही होती।

*सोने की चिड़िया है धरसीवां विधानसभा*



   छत्तीसगढ़ राज्य के धरसीवां विधानसभा को सोने की चिड़िया कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी इस विधानसभा में देश के बड़े स्पंज आयरन उधोग मंडियों में शुमार रखने वाला ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा तो आता ही है साथ ही खरोरा क्षेत्र में स्थित जीएमआर पावर प्लांट जो अब अडानी ग्रुप खरीद चुका है वह भी धरसीवां विधानसभा में ही आता है इसलिए राजधानी रायपुर के  धरसीवां विधानसभा पर दोनो दलों के बड़े नेताओं की पैनी नजर रहती है खरोरा के रायखेड़ा स्थित जीएमआर पॉवर प्लांट शुरूआती दौर में बहुत चर्चाओं में रहा भाजपा शासनकाल में तत्कालीन भाजपा विधायक देवजी भाई पटेल ने जीएमआर पॉवर प्लांट को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई थी हालांकि सूत्र बताते हैं कि उक्त प्लांट के निर्माण के समय  कुछ स्थानीय नेताओं को काम भी मिला था लेकिन अब उक्त प्लांट अडानी ग्रुप ने ले लिया है।

    *उधोगपतियों की रहती है नजर*

   धरसीवां खरोरा विधानभा क्षेत्र में जहां जहां ओधोगिक इकाइयां है वहां सरपंच, जनपद व जिला पंचायत से लेकर विधानसभा चुनावों पर भी उधोगपति नजर रखते है ताकि जो भी चुनकर आये ऐंसा आये की उन्हें कभी कोई परेसानी खड़ी न हो।

*विधायक के रूप में देवजी का रहा एक छत्र राज*

  भाजपा और कांग्रेस से धरसीवां विधानसभा ने कई विधायक देखे लेकिन भाजपा विधायक के रूप में एक मात्र देवजीभाई पटेल ही ऐंसे विधायक रहे कि उनके क्षेत्र में उनकी पार्टी की सरकार के मंत्री क्या मुख्यमंत्री भी कभी दखल नही देते थे यदि कोई बड़ा  मामला मुख्यमंत्री तक पहुच भी जाता था तो भी वहां से तत्कालीन विधायक देवजी भाई पटेल के पास ही पहुचता था यानी धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में उनका एक छत्र राज रहा अब इसे देवजीभाई पटेल की केंद्रीय स्तर के नेताओ तक सीधी ओर मजबूत पकड़ मान लें या पार्टी संगठन व सत्ता का अनुशासन मान ले जो भी माने लेकिन एक तरह से क्षेत्र से जीतकर पार्टी का नाम गौरान्वित करने वाले देवजी भाई पटेल का पार्टी में अच्छा वर्चस्व रहा है और अपनी ही पार्टी की सरकार रहते हुए भी  उन्होंने कई बार विधानसभा में मामले भी उठाए।

*कुछ दिन पहले ही हुआ था भाजपा नेताओं का कार्यक्रम*

   कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामने वाले कद्दावर नेता वेदराम मनहरे के पार्टी छोड़ने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है खरोरा में कुछ दिनों पूर्व ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ था  कुछ लोगो का ऐंसा मानना है कि उसी कार्यक्रम के समय से वेदराम मनहरे को भाजपा में लाने कारगर रणनीति शुरू हुई जो अंततः कामयाब हुई।

*जेपी नड्डा के समक्ष सामिल हुए भाजपा में*

   भाजपा में सामिल हुए वेदराम मनहरे से जब इस प्रतिनिधि ने उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल कर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के समक्ष भाजपा में शामिल हुए हैं और बहुत प्रसन्न हैं उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के कारण के जबाब में  कहा कि जिस पार्टी में सम्मान नही वहां रहना उचित नही इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित उन्हें भाजपा में मिलाने वाले सभी भाजपा नेताओ का आभार व्यक्त किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads