*प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के नाम कुरूद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर*
*भारतीय किसान संघ द्वारा भगवान बलराम की जयंती पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण कुरूद में मनाया गया।*
*प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के नाम कुरूद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
तत्पश्चात किसानों को उनके उपज लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और नकली खाद के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुराना कृषि प्रांगण से रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए किसान एसडीएम कार्यालय पहुंच प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम एसडीएम सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर से भी मिलाकर किसानों ने अपनी मांगों से अवगत कराया।
सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया हैं कि केंद्र सरकार द्वारा अलग अलग प्रकार की कई योजनाएं चल रही हैं किन्तु मुख्य विषय जो किसानों में अशांति का कारण बना हुआ है वह हैं किसानों को उनकी उपज का लागत आधारित लाभकारी मूल्य नहीं मिलना। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद मंडियों में किसानों की उपज उससे कम मूल्य में बिकती हैं। कृषि उत्पादों के मूल्य के हमेशा नियंत्रित रखा गया जिससे स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकीं। और अब कृषि आदान तो महंगे होते जा रहे हैं परंतु न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत पीछे छूट गया है। किसानों के उपज का व्यापार करने वाले व्यापारी तथा उद्योग चलाने वाले सभी सम्पन्न हो रहे हैं लेकिन स्वयं किसान कर्जदार व गरीब से और गरीब होते जा रहा हैं।
साथ ही नकली खाद की कालाबाजारी करने वाला आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने वाले ज्ञापन में कहा हैं कि 23 जुलाई को ग्राम परखंदा में नकली खाद 550 बोरी बिरला बलवान डीएपी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोरी में भरा जा रहा था। जिसे वहाँ के नागरिकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद एसएडीओ कुरूद एस.के.साहू सहित कृषि विभाग की टीम ने शोभाराम के घर दबिश दी। मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने मिलावट की जानकारी को सही पाया था। आरोपी का नाम स्पष्ट होने के बावजूद आज तक उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया गया हैं। किसान संघ ने उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की हैं।
ये हैं प्रमुख मांगे :-
1.राज्य सरकार कृषि फसल की खरीदी घोषित समर्थन मूल्य पर विक्रय न हो इसकी गारंटी दें।
2. राजीव गांधी न्याय योजना की राशि एक साथ प्रदान किया जाए व घोषित 2 वर्षों का बोनस तत्काल दें।
3. 3.धान खरीदी 1 नवंबर से प्रदान किया जाए।
4. 4.पारिवारिक बंटवारे व हक त्याग करने पर रजिस्ट्री शुल्क न लिया जाएं।
किसान नेता लाला राम चंद्राकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिला प्रशासन राजनीतिक दवाब के कारण नकली खाद के आरोपी को नहीं पकड़ रहीं है। उन्हें राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। अनुविभागीय अधिकारी हर बार टाल मटोल कर जवाब देते हैं। इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।
इस संबंध में एसडीएम कुरुद सुनील शर्मा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि डीडीए के द्वारा एसपी को पत्र लिखा गया हैं उनके द्वारा कुछ जानकारी चाही गई थीं जिसे मुहैया कार्रवाई जा रहीं हैं। जो जांच पेंडिंग थीं उसकी भी जांच कर पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
ज्ञापन सौंपने वालो में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम धीवर, प्रदेश सदस्य एवं जिला महामंत्री लालाराम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष श्रीकांत चन्द्राकर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष इंदरमन साहू, जिला सदस्य शत्रुहन साहू, काशीराम कंवर, अवध साहू, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर राम साहू, उपाध्यक्ष महेश चन्द्राकर, तारेंद्र साहू, दुलेश्वर वर्मा, सचिव रमन लाल साहू, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, कुरुद प्रभारी रामकुमार सिन्हा व राजकुमार चन्द्राकर, जगदीश चन्द्राकर, श्रीराम , डॉ कपिल पटेल, गौतम साहू, ओमकार चन्द्राकर, प्रदीप चन्द्राकर, गौतम साहू, अशोक साहू, रामकुमार, ब्रम्हानंद, नीरज, पवन, रविकुमार, लवकुश ध्रुव, यशवंत साहू, दीनदयाल साहू, तुलसी राम पटेल, केजुराम, दुलेश्वर वर्मा भागीरथी ध्रुव, बेनीराम वर्मा द्विजराम साहू एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
