धनेली के सुरेश ज्वेलर्स में करीब एक लाख की चोरीपू,र्में पूर्व भी हुई थी इसी ज्वेलर्स में 5 लाख की चौरी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धनेली के सुरेश ज्वेलर्स में करीब एक लाख की चोरीपू,र्में पूर्व भी हुई थी इसी ज्वेलर्स में 5 लाख की चौरी

 धनेली के सुरेश ज्वेलर्स में करीब एक लाख की चोरीपू,र्में पूर्व भी हुई थी इसी ज्वेलर्स में 5 लाख की चौरी



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

  धरसीवां पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले धनेली के सुरेश ज्वेलर्स में बीती रात शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया इसके पूर्व भी इसी ज्वेलर्स के यहां करीब 5 लाख की चोरी हो चुकी है उसका भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।












     सुरेश ज्वेलर्स के संचालक खिलेंद्र सोनी ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने चांदी के जेबरात जिनकी कीमत एक लाख रुपये है उनकी चोरी की है चोरों ने शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए लेकिन उनके सीसीटीवी फुटेज आ गए है उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में मामले की रिपोर्ट की है 

   इस मामले में पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा के प्रभारी प्रियेश जॉन ने बताया कि सुरेश ज्वेलर्स के संचालक ने करीब एक लाख की चोरी होने की जानकारी दी है पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों की पतासाजी के प्रयास कर रही है।

   *4 माह पूर्व हुई थी 5 लाख की चोरी*

  करीब 4 माह पूर्व भी इसी ज्वेलर्स में 5 लाख की चोरी की घटना हुई थी उसमें भी चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था लेकिन उसका भी अब तक सुराग नही लगा है ज्वेलरी संचालक खिलेंद्र सोनी ने बताया कि उस समय चोर सोने के जेबरात लेकर भागे थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads