*मन की बात कार्यक्रम में रेडियो श्रोताओं ने आकाशवाणी के उद्घोषक श्याम वर्मा को दी भावभीनी विदाई* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मन की बात कार्यक्रम में रेडियो श्रोताओं ने आकाशवाणी के उद्घोषक श्याम वर्मा को दी भावभीनी विदाई*

 *मन की बात कार्यक्रम में रेडियो श्रोताओं ने आकाशवाणी के उद्घोषक श्याम वर्मा को दी भावभीनी विदाई*



रायपुर 

 छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के तत्वावधान में ग्राम मगरघटा अमलेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 31 जनवरी को आकाशवाणी से सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ उदघोषक श्याम वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। इसके पूर्व श्रोताओं ने महात्मा गांघी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में छग श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज, अध्यक्ष पारस साहू, आकाशवाणी के उदघोषक श्याम वर्मा, अनिल  सालोमन,  संज्ञा टण्डन, अनीश श्रीवास, प्रकाश उदय, शुभ्रा ठाकुर, शशांक खरे, सुजाता शुक्ला, अशोक पटेल, हरमिंदर सिंह चावला, अशोक श्यामकुंवर, डॉक्टर नौशाद सिद्धकी, चंद्रपाल सिंह कटघोरा, पुरुषोत्तम सिंह रायगढ़, कमलकांत गुप्ता चरडोंगरी, दुर्गा राम साहू, दिनेश वर्मा, विनोद वंडलकर, प्रताप पांडे, कृष्ण चंद्र सोनी, डोमन ठाकुर, चंद्रपाल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, छेदुलाल यादव, केशव साहू एवं भावनदास सुखलानी सहित काफी संख्या में रेडियो श्रोतागण शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads