आंचलिक खबर
दिगंबर जैन मुनियों की भव्य अगवानी,रायपुर की तरफ चल रहा विहार
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022
Edit
दिगंबर जैन मुनियों की भव्य अगवानी,रायपुर की तरफ चल रहा विहार
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
परम पूज्य दिगंबर जैन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के परम शिष्य मुनिराजों की सिमगा जैन समाज ने भव्य अगवानी की पूज्य मुनिराजों का मंगल विहार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ओर चल रहा है
सिमगा से शुक्रवार दोपहर बाद पूज्य मुनिराजों का रायपुर की तरफ मंगल विहार हुआ रात्रि विश्राम भूमिया सांकरा में हो रहा सुबह विहार कर देवरी में मुनिराजों की आहार चर्या सँभावित्त है एवं कल रात्रि विश्राम सांकरा जैन मंदिर में होने की संभावना है
शुक्रवार को रायपुर कूँरा एवं सांकरा की जैन समाज के लोग पूज्य मुनिराजों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।
Previous article
Next article