*राजिम मीना बाज़ार में हुई दुर्घटना का लिया पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जायजा,मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम मीना बाज़ार में हुई दुर्घटना का लिया पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जायजा,मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए*

 *राजिम मीना बाज़ार में हुई दुर्घटना का लिया  पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने  जायजा* 



➡️ *मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए* 


➡️ *मीना बाज़ार में लगे सभी झुलो के प्रमाणीकरण उपरांत ही पुनः संचालन का दिया जाएगा आदेश* 


➡️ *इस प्रकार की घटना की पुनरावृति होने पर संचालक के ऊपर होगी कड़ी कार्यवाही*


गरियाबंद

 दिनांक 17.02.2022 को राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक दम्पति झूला से गिरकर घायल हो गया है। घायल दम्पति को पुलिस द्वारा राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीना बाजार में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे0आर0 ठाकुर  के द्वारा मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही झूला में वर्तमान खराबी को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। झूला स्थापित करने वाले मेकेनिक प्रमाणित करें कि अब झूला में कोई खराबी नहीं हैं, उसके बाद ही झूला संचालित होगी। झूला के समुचित स्थापन  के अभाव में गंभीर  घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

    मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर झूले का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के पास चोंटे आई है। पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। 

घायल पुरुष का नाम गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताय जा रहा है। हालाकिं डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads