ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान नैनपुर के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा व झांकी
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान नैनपुर के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा व झांकी
मण्डला :-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 86 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में 01 मार्च को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शोभायात्रा व झाँकी भी निकाली गयी।
सर्वप्रथम राजयोग साधना केंद्र उमरी शिव जी को सर्वप्रथम भोग लगाया गया। भोग लगने के बाद केक काटा गया।
उसके बाद झंडा वंदन किया गया। उसके बाद शोभायात्रा व झांकी निकाली गयी।
यह शोभायात्रा व झांकी राजयोग साधना केंद्र, उमरिया वार्ड न. 3 से प्रारम्भ होकर सिवनी फाटक से बस स्टैंड होते हुए चकौर पुल, पंडित दीनदयाल पार्क में सम्पन्न हुई।
पंडित दीनदयाल पार्क में ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया साथ ही सभी को शिवरात्रि मनाने का तरीका भी बताया।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी ने सभी को शिवरात्रि का महत्व बताया।
इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी, साथ में ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन एवं ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।
उसके बाद सभी भाईयों और बहनो को प्रसाद भी वितरण किया गया।