नारी त्याग एवं बलिदान की सच्ची मूरत - नेहरू लाल साहू
नारी त्याग एवं बलिदान की सच्ची मूरत - नेहरू लाल साहू
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उल्बा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेहरू साहू ने कहा नारी त्याग एवं बलिदान की सच्ची मूरत है ।आदिकाल से अब तक संपूर्ण विश्व में नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजा जाता है। भारत भूमि इसलिए भी महान है क्योंकि भारत की गौरव और अस्मिता की रक्षा के लिए वीरांगनाओं ने रणभूमि में मुगलों और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिया था। समाज में आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए समाज एवं प्रशासन के सर्वोच्च पदों में काम करते हुए भारतीय महिलाओं ने विश्व जगत में अपना एक अलग इतिहास बनाया है।
पंच एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अंबिका कोसले ने कहा जब देश व समाज में संकट आते हैं तो यही महिला शक्ति चम्मच और बेलन छोड़कर हाथ में कलम और तलवार उठा कर संसार की रक्षा करती है।
ग्राम पंचायत उल्बा के प्रांगण में फलदार एवं छावदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के रूप में पंचायत के कर्मचारी एवं समूह के बहनों का शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया जिसमें सचिव विजय लक्ष्मी तारक, रोजगार सचिव शशि धृतलहरे, एकता संगठन के अध्यक्ष श्रीमती दमयंती साहू, उपसरपंच किरण यादव एवं पंच अंबिका कोसले शामिल है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, पंच एवं महिला मोर्चा महामंत्री-अंबिका कोसले, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सोनवानी, पंच कल्याण ध्रुव , पंच उतरा ओझा, पंच कुमारी ध्रुव, वीरेंद्र मारकंडे ,जेठू राम तारक,चैतराम सपहा, नर्मदा साहू, राजेश्वरी, बिसवन्तीन घृतलहरे , ठाकुर राम ध्रुव, लीला साहू एवं ग्रामवासी।