*नशे के दौदागरों के खिलाफ धरसीवां पुलिस की कार्यवाही जारी,दो आरोपियों से आठ किलो गांजा जप्त*
*नशे के दौदागरों के खिलाफ धरसीवां पुलिस की कार्यवाही जारी,दो आरोपियों से आठ किलो गांजा जप्त*
सुरेन्द्र जैन / धरसीवां
धरसीवां पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान दो लोगो को अलग अलग स्थान से 8 किलो गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
टीआई के के वाजपेयी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है बीती रात मुखबिर की सूचना पर एसआई लल्ला सिंह राजपूत,रामचरण धुरू व आरक्षक आर विसेन टोप्पो ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवरी में दबिश दी और यहां 5 किलो गांजा के साथ आरोपी सुनील पांडे पिता काशीराम पांडे को गिरफ्तार किया जप्त गांजा की कीमत तीस हजार रुपये है दूसरी कार्यवाही एएसआई रामनारायण वर्मा व प्रधान आरक्षक गणेशराम सिरे ने कूँरा के गणेशनगर में की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सागरचन्द पिता सुखलाल ढीढी उम्र 58 साल को 3 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।