भाजपा आरंग में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी और सासंद अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा आरंग में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी और सासंद अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला

भाजपा आरंग में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी और सासंद अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला 



आरंग :- 

भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को एक कार्यक्रम के दौरान अशोभनीय संबोधित किये जाने एवं अमर्यादित वक्तव्य देने वाले कांग्रेस के सासंद एवं नेता सदन अधीर रंजन चौधरी एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पूतला आरंग नगर के कालेज चौक मे फूंका गया  ।



 भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली के नेतृत्व मे हुए कार्यक्रम मे रैली निकालकर नारे बाजी करते हूए भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता निकले तत्पश्चात कालेज चौक में सोनिया गाँधी एवं अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका गया । तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय ढीढी, जिला महामंत्री एवं आरंग विधानसभा प्रभारी श्याम कुमार नारंग, महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, जनपद पंचायत सासंद प्रतिनिधि बेदराम खुंटे ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति की महिला के राष्ट्रपति बनने पर बौखला गयी है, उसके नेताओं के बोल उनकी विकृत मानसिकता के परिचायक है, ये सर्व आदिवासी समाज अपमान है पूरे देश के हर व्यक्ति का अपमान है देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महिला के प्रति कांग्रेस पार्टी की सोच को प्रदर्शित करने का यह बयान निंदनीय है अशोभनीय है जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है, ऐसे लोगो की संसद से सदस्यता तुरंत समाप्त कर देनी चाहिए । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवनाथ साहू ने किया ।  कार्यक्रम पश्चात मंडल महामंत्री चम्मन लाल साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान में सदैव सामने आकर कार्य करती है और कभी भी किसी भी आम महिला के अपमान को भी बर्दाश्त नहीं करेगी । इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज, सालिक साहू,जिला मंत्री आशीष शर्मा, मंडल पदाधिकारी अशोक चंद्राकर, रत्थु साहू, सनद साहू,नरेंद्र लोधी, गैंदलाल साहू, अशोक यादव, दिलीप जलक्षत्री,लीला ध्रुव, नेतराम चंद्राकर,डाॅ संदीप जैन, लल्ला साहनी, शेखर साहू,बरातु राम कुर्रे,दिनेश चंद्राकर, मोर्चा अध्यक्ष पद्मनी साहू, संतोष चंद्राकर, आकुश भारद्वाज,मनोज यादव, परस राम ध्रुव पार्षद सूरज लोधी, जनपद सदस्य गोविंद साहू , पूनम चंद साहू, शेखर साहू,पचकौड़ राम वर्मा, विक्रम परमार,महामंत्री मोर्चा गिरधर साहू, आशा साहू,राकेश सोनकर, खिलेश धुरंधर, महेश मिर्धा, तुलाराम साहू,मनोज तम्बोली, पुलस्त साहू,विक्की साहू,ललीत चंद्राकर, मुरली चंद्राकर,जन्नु लोधी, रमन सोनी, बलराम साहू ,संतराम यादव, चैतराम पाल,दिनेश रात्रे , नेम साहू, कन्हैया साहू, जीतू पाल,गोलू कड़रा, नरसिंह बंजारे, चेतन साहू,शेखर साहू,मानू जलक्षत्री, जैनेंद्र बंजारे एवं बड़ी संख्या मे पदाधिकारी कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads