*राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्राॅस, रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में स्वयंसेवको के द्वारा चलाया गया दीपदान जागरूकता अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्राॅस, रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में स्वयंसेवको के द्वारा चलाया गया दीपदान जागरूकता अभियान

 *राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्राॅस, रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में स्वयंसेवको के द्वारा चलाया गया दीपदान जागरूकता अभियान*



*नवापारा (राजिम)।*

गोबरा बस्ती नवापारा में  सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्राॅस, रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में दीपावली पर दीपोत्सव के महत्व पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।






 इस दीपदान जागरूकता अभियान में कार्यक्रम अधिकारी व नगर ब्रांड एम्बेसेटर डाॅ. आर. के. रजक, रविशंकर साहू (प्रधान पाठक, शास. माध्य. शाला), पुनारद साहू (प्रधान पाठक, शास. प्राथ. शाला), बुध्देश्वर प्रसाद वर्मा, गोपाल साहनी, मोतीलाल दीवान, योगेश कुमार साहू, अमिता तिवारी (का. अधि.) सहित पारख साहू,  दीपक, धनेंद्र साहू, सुधांशु साहू, विनय गोस्वामी, डिगेश साहू, परमानंद साहू, चंद्रकांत यादव, मितेश साहू, साक्षी ठाकुर, मोनिका, तारिणी साहू, वरुण साहू, तृप्ति साहू, लक्ष्मी साहू, सुशील साहू, रमा, ट्विकल, उज्ज्वल, नवीन, गोविंद, स्वस्तिका जांगड़े, भोपेश, चित्रलेखा, अंजली, सागर सोनी सहित 58 स्वयंसेवकों ने गोबरा बस्ती के शास. पूर्व माध्य. विद्यालय प्रांगण में माँ लक्ष्मी, सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना कर इस जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया। रविशंकर साहू ने कहा कि स्वयंसेवक बस्ती में जाकर दीपदान के महत्व को बताएगें। अपने परिवार के साथ इस महापर्व को कैसे व किस तरह मनाये तथा स्वयंसेवको व बच्चों को रोशनी के महापर्व की महत्ता को बताया कि अपने बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही उत्साह व उमंग से मनायेंगे। यह सामाजिक एकता के अनुपम आदर्शों का त्यौहार है। बुध्देश्वर वर्मा ने भारतीय संस्कृति व परंपरा में वैज्ञानिकता के साथ दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक विसंगतियों से दूर रहने कहा। स्वयंकार्यक्रम संयोजक डाॅ. आर. के. रजक ने शहरी स्वयंसेवकों से कहा कि दीपदान से दीर्घ आयु एवं नेत्र ज्योति की प्राप्ति होती है।


उन्होने दीपावली के पर्व मनाने के 15 कारण सतयुग से लेकर कलयुग तक बताये, जिनके कारणों से 5 दिवसीय रोशनी के महापर्व को मनाया जाता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वयंसेवक अलग - अलग टोली में बंटकर बस्ती भ्रमण व सुआ नृत्य के माध्यम से हर घरों में दीपदान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने 5 - 5 दीये व लक्ष्मी माँ की फोटो को भेंट कर बड़े बुजुर्गों, माताओं एवं बहनों से आशीर्वाद लिया और बस्ती वासियों को सचेत करते हुए कहा कि भगवान के चित्र वाले पटाखे न फोड़े, इससे हिंदू देवी - देवताओं का अपमान होता है। कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल साहू व आभार प्रदर्शन शास. कन्या विद्या. के कार्यक्रम अधिकारी अमिता तिवारी ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads