*अफ्रीका की तंजानिया चौटी पर छत्तीसगढ़ की याशी जैन ने राष्ट्र तिरंगा ओर जैन धर्म ध्वजा लहराई* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अफ्रीका की तंजानिया चौटी पर छत्तीसगढ़ की याशी जैन ने राष्ट्र तिरंगा ओर जैन धर्म ध्वजा लहराई*

 *अफ्रीका की तंजानिया चौटी पर छत्तीसगढ़ की याशी जैन ने राष्ट्र तिरंगा ओर जैन धर्म ध्वजा लहराई*



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवा रायपुर

छत्तीसगढ़ की बेटी याशी जैन ने  भारत देश, छत्तीसगढ़  और जैन समाज का किया नाम रोशन कर दिया याशी ने

अफ्रीका तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजरो पर भारत का राष्ट्र तिरंगा एवम जैन धर्म ध्वज लहराया।

  याशी जैन छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के अखिलेश जैन pnb वरिष्ठ प्रबंधक और श्रीमति अलका जैन की सुपुत्री हैं उन्होंने रविवार को अफ्रीका की तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी पर गांधी जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे भारत का तिरंगां एवम जैन धर्म ध्वज लहरा दिया। 

   *24 सितंबर को रायपुर से शुरू हुई यात्रा*

याशी जैन  ने 24 सितंबर  को रायपुर से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी, दिल्ली होते हुए वह 25 को अफ्रीका पहुंची थी वहां से याशी ने 27 की सुबह अपनी पर्वतारोहण की यात्रा प्रारंभ की थी जो लगातार प्रतिदिन अट्ठारह से 19 घंटे चलकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन दिवस पर भारतवर्ष का तिरंगा एवम जैन धर्म ध्वजा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया के माऊंट किलिमंजारो पर लहरा कर पूर्ण हुई उन्होंने अपने परिवार समाज नगर छत्तीसगढ़ राज्य और भारतवर्ष का नाम रोशन किया।





  याशी जैन के साथ अफ्रीका के प्रमुख गाइड एलाइस साथ में चल रहे थे एवं  6 लोगों की टीम उनकी व्यवस्थाओं के लिए साथ में चल रही थी ।अफ्रीका की कंपनी अफ्रीकन लव बर्ड्स एडवेंचर के सहयोग से याशी ने आज भारत का तिरंगा और जैन ध्वज लहरा दिया ।मौसम अनुकूल नहीं होने के बावजूद और बर्फीली हवाएं चलने के बावजूद भी याशी ने हिम्मत नहीं हारी और भारत का तिरंगा व जैन ध्वज पचरंगा लहरा कर ही  दम लिया ,अब वापस पर्वत से नीचे की ओर उतरना प्रारंभ कर दी है और 3 तारीख के शाम तक यासी पर्वत के नीचे श्रंखला पर पहुंच जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads