ग्राम पंचायत गुल्लू में स्वच्छ्ता अभियान व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती मनाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम पंचायत गुल्लू में स्वच्छ्ता अभियान व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती मनाया

ग्राम पंचायत गुल्लू में स्वच्छ्ता अभियान व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती मनाया 



आरंग-

आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सबसे बड़े गांव गुल्लू में भारतीय जनता पार्टी के युवाओं के द्वारा सुबह माँ दुर्गा पंडाल स्थित गाँधी चौक गुल्लू स्वछता अभियान चलाया गया और उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधनमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

वही भाजपा मंडल आरंग के मण्डलमंत्री व ग्राम पंचायत गुल्लू के पंचप्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।उन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अशोक यादव ने आगे कहा कि आज पूरे देश दो महान विभूतियों की जयंती मना रहे हैं।वही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया।देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल आरंग के मण्डलमंत्री अशोक यादव,बूथ अध्यक्ष परमेश्वर धीवर,सरपंच प्रतिनिधि प्रेमनारायण ढ़ीढ़ी,वरिष्ठ फेरु राम यादव,लिलेश्वर साहू,युवा मोर्चा से अरविंद टंडन,सुमित घृतलहरे, रामु लोधी,हितेश साहू,कामदेव टांडेकर, रोहित यादव, कमल यादव,रितिक साहू,भूपेंद्र यादव,नरसिंह धीवर,अश्विनी लोधी,जयदीप यादव,कुणाल यादव व ग्राम के अन्य बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads