देवभोग अंचल के शिक्षा क्षेत्र में जाने पहचाने एम मनु पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों ने वार्षिक उत्सव में अपने जलवे दिखाए
स्कूलों में पढ़ाई के साथ उत्सव- सामाजिक दायरा बढ़ाने और बच्चों के बहुमुखी प्रतिभा निखारने का सशक्त स्वरूप
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
देवभोग अंचल के शिक्षा क्षेत्र में जाने पहचाने एम मनु पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों ने वार्षिक उत्सव में अपने जलवे दिखाए
महेंन्द्र सिंह ठाकुर/विशेष संवाददाता
देवभोग
.... स्कूल सिर्फ शिक्षा के माध्यम नहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास के माइलस्टोन होते हैं और जिस स्कूल में स्टडी के अलावा बच्चों के सोशल एक्टिविटीज और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को संवारने का काम किया जाता है वही स्कूल सर्वोत्तम होता है क्योंकि पढ़ाई से ज्ञान और अन्य एक्टिविटी तथा फंक्शन से बच्चों में व्यवहारिकता ,सामाजिकता और एकता की भावना बहुत तेजी से विकसित होती है- उक्त बातें देवभोग अंचल के शिक्षा क्षेत्र में जाने पहचाने एम मनु पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में उत्सव का शुभारंभ करते हुए गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा।
बेहतरीन लाइटिंग सिस्टम और साउंड सिस्टम के साथ बच्चों ने अपने गीत संगीत नृत्य से सैकड़ों दर्शकों का मनमोहा.... देवभोग के भव्य राम कथा पंडाल मे दिनांक 19 नवंबर को अपरान्ह3:00 बजे से रात्रि लगभग 8:00 बजे 5 घंटे नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न कार्यक्रम मे इंद्रधनुषी छठा बनकर छा गए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ठाकुर एवं अन्य विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के समय बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना का मधुर स्वर में गायन किया गया। देशभक्ति पूर्ण गीत -भारत के विभिन्न राज्यों के लोकगीत पर नृत्य- एक्सरसाइज के स्वरूप छोटी नाटिका ने मन मोहा.... वंदे मातरम देशभक्ति पूर्ण गीत, घूमर नृत्य राजस्थान, डोलिया ढोलना गरबा गुजरात , भांगड़ा पंजाब ,मां और पापा पर कविता , डंबल पर आकर्षक एक्सरसाइज , नाटिका के रूप में मोबाइल हार्मफुल, जैसे कार्यक्रमों में बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आई और दाद देने में अतिथि गणों के साथ सैकड़ों दर्शकों ने भी कमी नहीं की।
एंकरिंग तथा म्यूजिक सिस्टम लाजवाब... कार्यक्रम का एक शानदार पहलू स्कूल की प्राचार्य मांडवी मैडम की छोटी बहन ब्रिलियंट रितु त्रिपाठी जोकि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर विभाग मे इस्पेक्टर हैं इनकी विशिष्ट शैली की एंकरिंग और उनका बखूबी साथ दे रहे थे देशराज ठाकुर शिक्षक देवभोग, संगीत की बेहद कर्णप्रिय स्वर लहरी कृष्णा सोनी म्यूजिकल ग्रुप देवभोग का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।
अनुशासित गुरु शिष्य परंपरा से चलती शिक्षा पद्धति किसी भी देश का गौरव.... कार्यक्रम समापन के अवसर पर एम मनु पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मांडवी मिश्रा मैडम जिनका फैमिली बैकग्राउंड फौजी पिता का फौजी अनुशासन के अंतर्गत एमएससी केमिस्ट्री टॉपर, फार्मेसी में मास्टर डिग्री, एजुकेशन B.Ed डिग्री टापर का रिकॉर्ड धारण कर देवभोग जैसे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा फैलाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा गुरु शिष्य की अनुशासित परंपरा परिवार समाज से ऊपर उठकर देश का गौरव बनता है इसका सर्वोत्तम उदाहरण हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति रही समय के साथ सब कुछ बदल जाता है लेकिन स्ट्रक्चर वही रहना चाहिए क्वालिटी शिक्षा का महत्व इस संस्कृत श्लोक से जाना जा सकता है.. विद्या ददाति विनयम- विनयाद्याति पात्रताम्... पात्रत्वात धनमा प्रोति धनात धर्म ततः सुखम।।। अर्थात विद्या से विनय मिलती है ,विनय से योग्यता, योग्यता से धन और सच्ची मेहनत के धन के सदुपयोग से धर्म -सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी को कार्यक्रम की गरिमा और शोभा बढ़ाने पर सादर प्रणाम करती हूं और ढेरों बधाई , शुभकामनाएं।।।
उक्त रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा चरण अवस्थी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेश गरियाबंद अरुण मिश्रा अध्यक्ष गरियाबंद जिला दवा व्यवसाई संघ सुख चंद बेसरा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग रमाकांत साहू तहसीलदार तहसीलदार देवभोग कैवर्त जी नायब तहसीलदार देव भोग, श्रीमती रेवती प्रधान सरपंच देवभोग लूदर साहू मंडल अध्यक्ष देवभोग गुरु नारायण तिवारी मंडल अध्यक्ष गोहरा पदर, विशेष रुप से सम्मिलित थे और आशीर्वचन नेपाल यादव प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला देवभोग, गिरीश बेहरा प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवभोग ,सिन्हा जी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग के साथ मोनू तिवारी देवभोग, दद्दू तिवारी ,शैलेश मिश्रा झाखरपारा, होरी लाल साहू बीडीसी देवभोग, आनंद शारडा, श्रीमती लता माहेश्वरी शिवज्ञा जन कल्याण समिति एम मनु पब्लिक स्कूल, श्रीमती रश्मि गुप्ता अध्यक्ष एसएमसी मनु पब्लिक स्कूल देवभोग, श्रीमती नीता कश्यप अध्यक्ष पालक समिति एम मनु पब्लिक स्कूल , हेमंत मिश्रा डायरेक्टर एम मनु पब्लिक स्कूल देवभोग द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के स्टाफ सुश्री सविता बाघ चंद्रशेखर बाघ, पूरब माझी गुणवती माझी ,चंचल माहेश्वरी, तेजस्वी सोना ,संतृप्ति पात्र का विशेष सक्रिय योगदान रहा।।
..