कांग्रेस राज मे छत्तीसगढ़ बना माफिया राज - कौशिक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस राज मे छत्तीसगढ़ बना माफिया राज - कौशिक

 कांग्रेस राज मे छत्तीसगढ़ बना माफिया राज - कौशिक



आरंग

भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश में प्रमुख नेताओं द्वारा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आरंग नगर मे विधानसभा स्तरीय आमसभा का आयोजन किया गया एवं प्रेस वार्ता ली गयी। साथ ही हितग्राही सम्मेलन किया गया। तत्पश्चात प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी। आरंग नगर के नया विश्राम गृह मे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महासमुंद सासंद चुन्नी लाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा द्वारा संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता की गयी।





जिसमे रायपुर लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक, महासमुंद सासंद चुन्नी लाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ मे चार वर्ष के कुशासन को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार साल में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, माफियाराज, गुंडाराज और अपराधियों के गढ़ के रुप मे पूरे देश मे पहचान बना लिया है। यहां भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार हो चुकी है, यहां प्रतिदिन चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी है छत्तीसगढ़ दुष्कर्म के मामले मे छठे, आत्महत्या के मामले मे दूसरे, डकैती के मामले मे पांचवे स्थान पर है। जिन लोक लुभावन वादो से यह सरकार सत्ता मे आयी उनका घोषणा पत्र जो गंगाजल को हाथ मे रखकर इन्होंने पूर्ण करने का संकल्प लिया था, सिर्फ छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को ठगने के लिए किया था, आज प्रदेश का हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है, आज छत्तीसगढ़ का राजकोषीय कर्ज चार वर्षो मे 60 हजार करोड़ है, जिसकी वजह से यह सरकार आम जनता के ऊपर उपकर के रुप मे बोझ बढ़ा रही है। प्रदेश के युवा बेरोजगारी और नशे की गिरफ्त मे है, वयस्को मे मानसिक अवसाद बढ़ता जा रहा है, छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को छलने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है। रेडी टू ईट की लगभग 22 हजार बहने आज बेरोजगार हो गयी है, प्रदेश मे किसानों की स्थिति बदत्तर हो गयी है जबकि केंद्र से मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से राज्य के किसानों के पंजीयन करने मे देरी कर राज्य सरकार उन्हे वंचित कर रही है। कृषि पंपो के ऊर्जीकरण मे लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की गयी है, केंद्रीय योजनाओं से छत्तीसगढ़ के लोगो को वंचित किया जा रहा है लगभग 16 लाख लोगो का आवास कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ मे छीना है। पीएम गरीब अन्न योजना मे हजारों करोड़ का घोटाला किया गया है, पूरे प्रदेश मे तुष्टीकरण को बढ़ावा देने मे कांग्रेस सरकार लगी हुयी है। लगातार हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके उन्हे प्रताड़ित करने का काम भी इनके द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की उपलब्धि पूरे देश मे सर्वाधिक शराब बिक्री करने वाले राज्य के रुप मे है, सरकार शराब के राजस्व भरोसे चल रही है ऐसा प्रतीत होता है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है, विद्युत सरप्लस राज्य आज उत्पादन मे फिसड्डी हो चुका है, सहकारी संस्थाओं मे कांग्रेसियों का कब्जा हो चुका है। उन्होंने सरकार से पुछा कि 4 वर्ष की आपकी उपलब्धि क्या है, आपने कितने उद्योग धंधे लगाये, कितना रोजगार सृजन किया, शिक्षा के क्षेत्र मे आपका क्या योगदान है, क्या सरकार के पास पूर्व मे बनी इमारतो के लिए मेंटनेस फंड भी नहीं है...? आप किस बात को लेकर गौरव दिवस मना रहे..? जबकि उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए बतलाया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि, दाना-दाना धान खरीदी के लिए 61 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल से खरीदने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ को 3300 करोड़ के जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट दिये है, बजट मे लगातार छत्तीसगढ़ के लिए घोषणाएं की जाती है और भाजपा के 15 साल के शासन मे छत्तीसगढ़ अव्वल राज्य के रुप मे अपनी पहचान बनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आमसभा को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौशिक, रायपुर लोकसभा सासंद सुनील सोनी, महासमुंद सासंद चुन्नी लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिलाध्यक्ष बाबी कश्यप और प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। जिसमे सभी ने प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार और आरंग के स्थानीय विधायक मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के द्वारा क्षेत्र हालात को लेकर निशाना साधा। आरंग विधानसभा का सर्वांगीण विकास भाजपा के शासन काल मे हुआ, आरंग विधानसभा मे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़के, विद्युत एवं प्रमुख कार्यालय मुख्यालयों का निर्माण भाजपा के शासन काल मे हुआ, जबकि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी वाली सरकार मे सिर्फ माफिया राज, भ्रष्टाचार, अधिकारी राज और तानाशाही ही चरम पर है। उन्होंने आरंग की जनता और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कांग्रेस को हटाना है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला प्रभारी प्रहलाद रजक, सह-प्रभारी डेनिस चंद्राकर, पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय, संजय ढीढी, जिला महामंत्री द्वय श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, प्रभारी अनिल पांडे, वेदराम मनहरे, किरण बघेल सभी जिला प्रदेश पदाधिकारी, मंडल मोर्चा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमसभा मे बड़ी संख्या मे लोग सम्मिलित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads