छुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने पर रोके जाने पर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हुए नारेबाजी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने पर रोके जाने पर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हुए नारेबाजी

  छुरा में  भाजपा कार्यकर्ताओं  को ज्ञापन देने पर रोके जाने पर  राज्य की कांग्रेस  सरकार के खिलाफ जमकर हुए नारेबाजी 



गरियाबंद-

भाजपा जिला संगठन के आह्वान पर छुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मांगों के ज्ञापन देने के नाम पर  राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश साहू  एवं महामंत्री  अनिल चन्द्रकार की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए पैदल नारेबाजी करते हुए निकले थे, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम  स्थल के पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।



इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि हम मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन देना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन वहां तक जाने के लिए तैयार नहीं हुआ, यहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, गरीबों को आवास देना होगा, प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करनी होगी सहित विभिन्न मांगो पूर्ण करने की आवाज बुलंद की। अंततः प्रशासन के रोके जाने पर एडिशनल एसपी चंद्रेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। 

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  भैंट मुलाकात कार्यक्रम के नजदीक भाजपा का कार्यकर्ता पहुंच गए थे, जिसके चलते अचानक भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई, भाजपा के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि हमारी मांगों का ज्ञापन जिम्मेदार अधिकारी ले और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएं।

 प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में शराब बंदी लागू किया जाए और प्रधानमंत्री आवास की राज्यांश राशि  लोगों को मुहैया किया जाए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि सन 2022 में आवासहीन हितग्राहियों का आवास पूर्ण हो,  राज्य सरकार ने आवास की राशि रोक दी है, जिससे आवास अधूरे पड़े हैं, 2 वर्ष के धान का बोनस दिया जाए, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, महिला समूह का कर्ज माफ बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, बिजली बिल के नाम पर सुरक्षा निधि में  लूट बंद हो।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री रिखि राम यादव, मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव, रामलाल कुलदीप, सीजी गोस्वामी, शिव शंकर जायसवाल,  पीलेस, खेम सिंह, राजू ध्रुव, नारायण सिन्हा, टेशराम, देवेंद्र साहू, इमरान अली, मुकेश दीवान, सरवर खान, मार्मिक राम , जेताम ठाकुर, विष्णु सिन्हा, तुलसीराम साहू, चुन्नी लाल सोनी, भवानी, नवेंद्र देवांगन इत्यादि मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads