ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला द्वारा मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला द्वारा मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस

 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला द्वारा मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस



मण्डला

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस को "विश्व शांति दिवस" के रूप में मनाया गया।  यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग में स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" में मनाया गया। इसके साथ 137 देशों से अधिक देशों में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थानों में पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया।





मण्डला जिले के सभी ब्रह्मावत्स योग तपस्या करने सुबह 04 बजे से ही सेन्टर पहुंचे। यहाँ पर सभी ने 07 बजे तक योग किया, मुरली क्लास हुई और बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को पुष्प और माला से श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सभी ने फल और नास्ता करने के बाद 12 बजे तक तपस्या किया। ब्रह्माभोजन का भोग बाबा को लगाया गया।




  राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा बाबा की विशेषताएं बताई। बताया कि बाबा सदैव अहंकार मुक्त रहते थे। सरल व साधारण जीवन शैली द्वारा बाबा ने सदैव सबको परमात्मा का मार्ग दिखाया, अर्थात शिव बाबा का सन्देश दिया। जो भी बाबा से मिलता, उनके गुणों को अपने ह्रदय में समा लेता था।

 प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अंतिम समय  पर कहा कि निर्विकारी, निरहंकारी, निराकारी बनो"।


सभी ने ब्रह्माभोजन ग्रहण किया। दोपहर 4 बजे से सभी ब्रह्मावत्सों ने तपस्या की। इस कार्यक्रम में मण्डला जिले के आसपास से अधिक से अधिक संख्या में ब्रह्मावत्स पहुँचे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads