एल बी सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति कौंसलिंग में शिक्षा विहीन कार्य
एल बी सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति कौंसलिंग में शिक्षा विहीन कार्य
तेजस्वी /छुरा
शिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के द्वारा जारी आदेशानुसार एल बी सहायक शिक्षकों की प्राथमिक शालाओं में रिक्त प्रधान पाठक पद के विरुद्ध पदोन्नति किया जाना है।
उच्च अधिकारी व विभाग के फ़रमान के अनुसार विकास खंड शिक्षा कार्यालय छुरा में भी तीन फरवरी को कौंशलिन किया गया। कौंशलिन के पूर्व पात्र अभ्यर्थियों से आला अधिकारियों के द्वारा सर्व प्रथम सहमति एवं न्यायलयीन निर्दोषता का शपथ पत्र भरवा कर बारी बारी कौंशलिन किया गया गया। जो संतोष जनक, पारदर्शिता पूर्वक पदोन्नति हेतु कौंशलिन नही किये जाने की चर्चा बनी हुई हैं।
इस सम्बन्ध में भूत पूर्व शालेय शिक्षा कर्मी संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य व शिक्षा समिति के स्थाई सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर जनपद पंचायत छुरा से पुछे जाने पर कहा कि पहले फार्म भरवाना ही अधिकारियों के गलत करने का संकेत है।और न्यायलय में दोषी शिक्षक किसे संरक्षण में आज तक नौकरी कर रहे हैं। इसका दोषी कौन है? वही नियमानुसार प्रधान पाठक विहीन शाखाओं में यदि पात्र सहायक शिक्षक हो तो उन्हें वही उसी स्कूल व संकुल क्षेत्र अन्तर्गत में पदस्थापना किया जाना है। कई जगहों में ऐसा नहीं किया गया है। अपने चहेते एल बी जो दूसरे दूरस्थ संकुल में पदस्थ सहायक शिक्षकों को पात्र शिक्षक के स्कूलों में कौंशलिन में पदांकित कर लाभ पहुँचाया गया है। जब कि जहाँ से आ रहे शालाओं में भी प्रधान पाठक के रिक्त पद है जिसका मूल शाला है, वहाँ नही किया गया है।
कई सहायक शिक्षक जिसका लम्बी समय के सेवा का प्रतिसात पदोन्नत पनिस्मेंट दिया गया है। एच एम के रिक्त पद पर उस संस्था में नही रह पाने की सहमति भी नहीं ली गई हैं। कौंशलिन कर्ता अधिकारियों यह ध्यान में लाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ले कर मूल शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक के लिए पदोन्नति के लिए स्थान सुरक्षित छोड़ना चाहिए था। इस प्रकार के शिक्षा विभाग में शिक्षा विहीन कार्य आला अफसरों के द्वारा किया गया है जिसके कारण लेन देन किये जाने की आशंका है।
इस संबंध में शिक्षा समिति जनपद पंचायत छुरा के माध्यम से कलेक्टर, प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और सांसद को अवगत कराते हुए जाँच कर संतोष जनक पारदर्शिता पूर्वक कौंसलिंग कर पदोन्नति की माँग करेंगे।