रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन में लगी भूपेश सरकार-दुर्गेश वर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन में लगी भूपेश सरकार-दुर्गेश वर्मा

 रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन में लगी भूपेश सरकार-दुर्गेश वर्मा



     सुरेन्द्र जैन/धरसीवा

  धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार धर्म संस्कृति के प्रति सच्चे मन से समर्पित है इसीलिए भूपेश सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों की रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने में लगी है।



      ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि छग के मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल  के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचल के रामायण मंडली की प्रतियोगिता कर प्रदेश स्तर पर पहुंचा कर सम्मानित करना एवं धर्म के प्रति लोगों को प्रेरित करना बहुत ही अद्भुत कार्य है उन्होंने कहा कि गांव की मंडलियों  मे अलग ही ललक दिखाई दे रहा है जिसका साक्षात प्रमाण है विधानसभा धरसीवां अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकेरा से ज्ञान गंगा मानस परिवार ( संचालक सोहन लाल साहू ) जिसने जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में प्रथम  प्राप्त कर अपने गांव का ही बल्कि जनपद पंचायत धरसीवां को गौरवांवित किया है यह प्रतियोगिता ग्राम हसदा (अभनपुर) में आयोजित किया गया था,  जिसमें रायपुर जिला  के चारो ब्लाक से चार मानस मंडली शामिल हुआ था जिसमे ज्ञान गंगा मा.परिवार कुकेरा उत्कृट प्रदर्शन कर वहां पहुंचे अधिकारी पदाधिकारी  कर्मचारी एवं  समस्त ग्रामवासियों को राममय वातावरण में मुग्ध करते  हुए 84% अंक प्राप्त कर रायपुर जिला में  प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसकी जानकारी लोक गायक चंदनबांधे एवं मंच संचालक लतेल जायसवाल ने दी ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads