16 को राजधानी में प्रदेश स्तरीय मेहर सम्मेलन का आयोजन जिसमें प्रतिभा सम्मान, आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुति। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

16 को राजधानी में प्रदेश स्तरीय मेहर सम्मेलन का आयोजन जिसमें प्रतिभा सम्मान, आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुति।

 16 को राजधानी में प्रदेश स्तरीय मेहर सम्मेलन का आयोजन जिसमें प्रतिभा सम्मान, आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुति।



कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


रायपुर

 छत्तीसगढ़ मेहर समाज का वार्षिक सम्मेलन रविवार 16 अप्रैल को महादेव घाट रायपुर स्थित रविदास जी की मंदिर प्रांगण में आयोजित हैं। प्रदेश युवा अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड के सदस्य तुलसी दौड़िया ने बताया कार्यक्रम प्रातः 10 बजे  रविदास जी की पुजा पाठ से शुरू होगी, तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, वरिष्ठजनों का उद्बोधन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत होगी।



सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शामिल होंगे, वही साथ में डाॅ प्रेमसाय सिंह टेकाम शिक्षा व आदिम जाति सहकारिता मंत्री, विकास उपाध्याय विधायक व संसदीय सचिव, एजाज ढेबर महापौर रायपुर, तरूण बिजौर अध्यक्ष चर्मशिल्प विकास बोर्ड, खिलावन बघेल उपाध्यक्ष चर्मशिल्प विकास बोर्ड व अध्यक्ष मेहर समाज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। समाज के महासचिव परदेसी राम लहरी, कोषाध्यक्ष राकेश मेहर, महिला अध्यक्ष व चर्मशिल्प विकास बोर्ड के सदस्य सरोजनी रात्रे, सचिव सुधा रात्रे, कोषाध्यक्ष मधुनीलम जोशी, युवा सचिव खेमराज बाकरे व कोषाध्यक्ष हितेश मंडाई ने समाज के सभी वर्गों को सम्मेलन में शामिल होने निवेदन किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads