211 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल थनौद नवा रायपुर ने शहीद सौनक कुमार दास के परिवार को किया सम्मानित
211 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल थनौद नवा रायपुर ने शहीद सौनक कुमार दास के परिवार को किया सम्मानित
नवा रायपुर
शौर्य दिवस 09 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी क्रम में 211 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल थनौद नवा रायपुर ने शहीद सौनक कुमार दास के परिवार को सम्मानित किया । शहीद सौनक कुमार दास (सहा०कमा0) 211 बटालियन में तैनाती के दौरान 01 जून 2013 की ग्राम खल्लारी थाना बोरई जिला धमतरी मे नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए। लेकिन अपने कुशल नेतृत्व और हौसले के कारण अपने साथियों की जान बचा लिये। इसी असाधारण बहादुरी के प्रदर्शन के लिए स्व० सौनक कुमार दास को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सन 2014 में मरणोपरांत "वीरता के राष्ट्रपति पदक" (पी०पी०एम०जी०) से नवाजा गया।
स्व० सौनक कुमार दास की पत्नी श्रीमती उर्मी दास उनकी 02 पुत्रियों और मौसी का 211 बटा0 में आगमन हुआ। वीरनारी श्रीमती उर्मी दास ने परिसर मे शहीद स्व० सौनक कुमार दास हर्बल पार्क का उदघाटन किया। शहीद सौनक कुमार दास के सम्मान मे श्री नीरज कुमार उप कमा० 211 बटा0 द्वारा अभिनंदन पत्र पढ़ा गया साथ मे जवानो ने गीत व कविता के माध्यम से शहीद को श्रद्धाजली अर्पित किया। श्री संजीव रंजन कमा० 211 बटा० द्वारा शहीद सौनक कुमार दास के परिवार को पुष्प व अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शहीद परिवार इस सम्मान से भावूक व अभिभूत हैं।
इस दौरान श्री संजीव रंजन कमा0 211 बटालियन के अतिरिक्त श्री के के सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री काजी इरफान जिलानी एवं श्री आर के बहाली द्वितीय कमान अधिकारी श्री नीरज कुमार उप कमा० श्री संतोष कुमार सुमन सहा०कमा०, संजीव कुमार भोई सूबेदार मेजर अधिनस्थ अधिकारी गण व अन्य जवान एवं उनके परिवार गण भी मौजूद रहे।
