*कलेक्टर ने निर्माणाधीन टाटीबंध ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कलेक्टर ने निर्माणाधीन टाटीबंध ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया*

*कलेक्टर ने निर्माणाधीन टाटीबंध ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया*



*कलेक्टर ने विलंब होने पर जाहिर की नाराजगी*


रायपुर 

 कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने  टाटीबंध चौक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।

उन्होंने फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब होने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने   टाटीबंध चौक में वर्तमान में हो रही यातायात की समस्या को दूर करने के उपाय, ब्रिज निर्माण उपरांत की यातायात सुगमता के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।



कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने कहा।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल हटाने के काम का  सतत अवलोकन करने, ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने तथा जाम की स्थिति ना लगने देने, कोई दुर्घटना ना हो उसके सुरक्षा के उपाय करने, ब्रिज के ऊपर लोड टेस्टिंग प्रारंभ करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।इस अवसर पर सीएसईबी , निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ,एनएचएआई, ट्रैफिक, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


  कलेक्टर डॉ भुरे ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, ठेकेदारों एवं सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूरे करने कहा।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads