हरेली पर्व से होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आगाज, आरंग जनपद पंचायत हुई आवश्यक बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हरेली पर्व से होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आगाज, आरंग जनपद पंचायत हुई आवश्यक बैठक

 हरेली पर्व से होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आगाज, आरंग जनपद पंचायत हुई आवश्यक बैठक



आरंग

जनपद पंचायत सभागार में छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2023,_ 24 के सफल  क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग किरण कौशिक के निर्देशन में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला रायपुर अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने वाले प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने एवं खेल जागरूकता के साथ-साथ खिलाड़ी भावना के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2023_ 24 का आगाज 17 जुलाई हरेली पर्व से किया जा रहा है ,





 बैठक में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने विस्तार पूर्वक व्यायाम शिक्षकों  एवं शिक्षकों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ ओलंपिक को सफल बनाने की दिशा में बिंदुवार चर्चा की तथा  पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत भवन में 11 जुलाई से पंजीयन की तिथि निर्धारित की गई एवम सोमवार को जनपद पंचायत हाल में युवा मितान क्लब की बैठक आयोजित है , पंजीयन कार्य 11 से 16 जुलाई तक होगा तथा इस आयोजन में 16 प्रकार के खेल गिल्ली डंडा,   पिट्ठूल, संकली, लंगडी दौड़, कबड्डी  खो खो ,रस्साकशी, बाटी  बिल्लस,  गेडी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती खेली जाएगी। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे, राकेश प्रधान, कमलेश यादव, जगदीश कुर्रे, गुरप्रीत कौर ,शारदा देवदास, धनेश्वरी नारंग, एंथ्रेस मिंज,  योगेश बघेल, केके देवांगन  सुजीत हलधर, शशीकांत बांधे , नीरज साहू, ऋतंभरा चंद्राकर, त्रिवेणी पगारिया शिक्षक नागेंद्र देवांगन, अरविंद वैष्णव एवं एडीओ राज जोशी, भुवन जलक्षत्रि आदि की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads