आंचलिक खबरे
आँचलिक खबरे
आरंग --बीआरसीसी ने किया प्रायमरी स्कूल का औचक निरीक्षण
सोमवार, 10 जुलाई 2023
Edit
आरंग --बीआरसीसी ने किया प्रायमरी स्कूल का औचक निरीक्षण
आरंग
सावन सोमवार को विकासखंड स्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा ने शासकीय बालक प्राइमरी शाला सदर रोड आरंग का अपरान्ह 3 बजे औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हें स्कूली बच्चों ने गुड आफ्टरनून और नमस्ते कहा तथा बच्चों से बात करते हुए बीआरसीसी आरंग ने बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं पहाड़े इत्यादि के प्रश्न भी किए साथ ही उन्होंने स्कूल का निरीक्षण करते हुए कक्षा व्यवस्थापन, दर्ज संख्या, नव प्रवेश बच्चों की जानकारी शाला गणवेश पुस्तक वितरण इत्यादि की भी जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश भी दिए इस दौरान उनके साथ संकुल समन्वयक जितेंद्र शुक्ला एवं शाला परिवार प्रधान पाठक जया वर्मा शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव, सोनल मिश्रा, केसरी ढिढी, पवन कुमार साहू, रोशनी प्रधान आदि की उपस्थिति रही ।
Previous article
Next article
