पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता का माना आभार l . - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता का माना आभार l .

 पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता का माना आभार l .



गोबरा नवापारा 

7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में संपन्न हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में समूचे छत्तीसगढ़ से लाखों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए, जिसमें अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भी हजारों कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे । पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा को सफल बनाने में योगदान देने वाले अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के  कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारीयों व  आमजनों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते  पूरा विश्व आज हमारे देश को एक सम्मानजनक और आशा भरी निगाहों से देखता है । श्री साहू ने कहा कि सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय और सबका साथ-सबका विकास को ध्यान में रखकर गांव, गरीब व किसान के हित में योजनाएं बनाकर उनके जीवनस्तर को सुधारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है ।  राजनीतिक स्वार्थ को परे रखकर देशहित में कड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का एक-एक शब्द किसी भी व्यक्ति को नए उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भर देता है और फिर प्रधानमंत्री मोदी को प्रत्यक्ष देखना और सुनना अपने-आप में एक अविस्मरणीय पल होता है । छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों ने इस सुनहरे अवसर को अपने हाथों से जाने नहीं दिया और साथ ही साथ प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में एक विशाल जनसमूह की उपस्थिति सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ भाजपा को गौरवान्वित किया, जिसमें अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्ण परिश्रम के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया है आप सभी अभिनंदन के पात्र है आप सब के सराहनीय योगदान के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं व धन्यवाद देता हूँ ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads