हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल मिले उपमुख्यमंत्री से,स्वास्थ्य कर्मचारी विभाग का अहम हिस्सा ,जल्द होगी बहाली
हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल मिले उपमुख्यमंत्री से,स्वास्थ्य कर्मचारी विभाग का अहम हिस्सा ,जल्द होगी बहाली
रायपुर /अभनपुर
स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा विगत 21 अगस्त से 13 सितंबर तक 24 दिनों का अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया जिसमे मांगो के सम्बंध में मुख्यमंत्री जी ,उपमुख्यमंत्री जी से सकारात्मक चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित किया गया | हड़ताल के दौरान लगभग 4500 स्वास्थ्य कर्मचारियों के ऊपर विभाग द्वारा बर्खास्तगी एवं निलंबन जैसी कार्यवाही किया गया,जिनकी बहाली आज तक नही हो पाई है ,बहाली नही होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है|
स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों के द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से उनके निवास पर भेंट किया गया,एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कर्मचारियों के बहाली के सम्बंध में चर्चा की गई ,उपमुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वस्त करते हुए यह कहा गया कि स्वास्थ्य कर्मचारी विभाग का अहम हिस्सा है ,एवं जल्द सभी की नियमानुसार बहाली की जाएगी एवं मांगो के सम्बन्ध में यथाशीघ्र निर्णय लिया जाएगा |
हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारी टार्जन गुप्ता एवं डॉ इकबाल हुसैन ने कहा कि माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा उनके बातों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए जल्द बहाली हेतु आश्वस्त किया है ,फेडरेशन के पदाधिकारियों में डॉ रीना राजपूत ,श्रीमती सुमन शर्मा ,श्रीमती देबाश्री साव ,अंशिला बैस, भूपेंद्र सोनी ,प्रवीण ढिंढवंशी ,सरोज बाघमार ,आर. के. शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया |