*बीजेपी ने आरंग विधानसभा सीट से खुशवंत गुरु को दिया टिकट, 42 लोग हुए भाजपा में शामिल...* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बीजेपी ने आरंग विधानसभा सीट से खुशवंत गुरु को दिया टिकट, 42 लोग हुए भाजपा में शामिल...*

 *बीजेपी ने आरंग विधानसभा सीट से खुशवंत गुरु को दिया टिकट, 42 लोग हुए भाजपा में शामिल...*



आरंग

 आरंग विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी खुशवंत गुरु ने आज ग्राम भोथली, खमतराई और अछोली में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान खुशवंत गुरु ने ढेर सारे राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की।



खुशवंत गुरु और भारतीय जनता पार्टी के कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम भोथली में धीरज बांधे, कौशल खूंटे, राहुल घृतलहरे समेत 19 युवा और ग्राम अछोली में 23 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। खुशवंत गुरु को भारतीय जनता पार्टी ने आरंग विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जिसके बाद से आरंग क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता काफी ज्यादा खुश हैं।





इस दौरान मुख्य रूप से सालिकराम साहू,डॉ संदीप जैन, किरण ढीढी, वेदराम खूंटे, डॉ गोविंद साहू अनिल सोनवानी देवराज जांगड़े, विनोद साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त अधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads