आरंग नगर के दीनदयाल कालोनी में हर्षोल्लास से मना दशहरा
आरंग नगर के दीनदयाल कालोनी में हर्षोल्लास से मना दशहरा
आरंग
आरंग के दीनदयाल कॉलोनी में दशहरा हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर करीब बारह फिट का विशाल रावण का पुतला दहन किया गया। वहीं रामलीला का मंचन भी किया गया जिसमें राम चेतन साहू, लक्ष्मण लक्की साहू सीता की रीचा शर्मा, रावण डॉक्टर मन्नूलाल तारक, जोकर परमेश्वर चंद्राकर और यशवंत चंद्राकर भूमिका निभाए।जो बड़े ही आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं व्यास का संचालन आचार्य नरेन्द्र द्वीवेदी और अशोक साहू ने किया।इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर व दीनदयाल विकास समिति के संरक्षक मदन साहू,अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अशोक साहू, सलाहकार मधुसूदन साहू सहित नवदुर्गोसव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र साहू, संरक्षक सूर्या चंद्राकर उपाध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, सचिव मनीराम साहू कोषाध्यक्ष रामप्रसाद धुर्वे,ओल सिंह नागवंशी नव जागृति महिला समिति अध्यक्ष साधना सिंह ठाकुर,संरक्षक चमेली साहू, कोषाध्यक्ष स्वाति जायसवाल, तारिणी साहू माधुरी साहू ,मानकी चंद्राकर कुसुम तारक, अंजलि ध्रुव, पीपला फाउंडेशन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कालोनी वासियों की उपस्थिति रही।