*सेवानिवृत्त उपरांत पुनर्नियुक्ति आदेश जारी होने पर शिक्षक संघ ने माना आभार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सेवानिवृत्त उपरांत पुनर्नियुक्ति आदेश जारी होने पर शिक्षक संघ ने माना आभार*

 *सेवानिवृत्त उपरांत पुनर्नियुक्ति आदेश जारी होने पर शिक्षक संघ ने माना आभार*



*उच्च कार्यालय के लाल फीता सही से कर्मचारियों को मिलेगी मुक्ति...!*


  आरंग         

        राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को उस शिक्षा सत्रान्त तक के लिए पुनर्नियुक्ति प्रदान करने हेतु स्थायी आदेश प्रसारित किया है।

                   छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के कर्मचारियों के उनके सेवानिवृत्त होने पर उस शिक्षा सत्र के सत्रान्त तक के लिए पुनर्नियुक्ति हेतु स्थाई आदेश जारी किए जाने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील नायक, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, तहसील अध्यक्ष रेखराम ध्रुव एवं विकासखंड धरसीवां अध्यक्ष अवध वर्मा आदि ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक संघ की ओर से अपने इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर समय-समय पर शासन-प्रशासन को पत्राचार करते हुए बारम्बार ध्यानाकर्षण कराते रहने के फलस्वरूप ही शासन द्वारा सत्रान्त तक के लिए पुनर्नियुक्ति हेतु स्थायी आदेश प्रसारित किया। जिससे भविष्य में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले सैकड़ों शिक्षक लाभान्वित होने के साथ ही पुनर्नियुक्ति हेतु अभ्यावेदन देने की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने से उन्हें उच्च कार्यालय की लाल फीता सही से मुक्ति भी मिलेगी।


                         

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads