जीरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद हैं सेहत के लिए जाने लेख मे --
हमारा लाइफस्टाइल और खान-पान इतना ज्यादा खराब हो रहा है कि हम ज्यादातर खाने में जंक फूड्स,ऑयली फूड्स और मसालेदार फूड्स का सेवन करने पर जोर देते हैं। ये खाना सिर्फ हमारे पेट को गैस का गुब्बारा बना देता है। इसे खाने से सिर्फ हमारी भूख शांत होती है लेकिन पेट से जुड़ी समस्सयाएं बढ़ जाती हैं। इस तरह का खाना रेगुलर खाने से पेट में जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। जंक फूड्स और ऑयली फूड्स का अधिक सेवन गैसे, एसिडिटी और अपच का कारण बनता है। हम जो भी खाते हैं उसे जल्दी जल्दी बिना चबाएं निगल जाते हैं जिससे पाचन से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती हैं।
आप भी पेट की गैस,एसिडिटी और अपच से परेशान रहते हैं तो आप किचन में मौजूद जीरा का सेवन करें। किचन में मौजूद जीरा ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपके पाचन को भी दुरुस्त करता है। आप जानते हैं कि जीरा भोजन को आसानी से और सही तरीके से पचाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। अगर आप भी पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं और आंतों की गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो किचन में मौजूद जीरा का सेवन करें। आइए जानते हैं कि जीरा कैसे पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।
पाचन को दुरुस्त रखने में जीरा कैसे असरदार है?
किचन में मौजूद जीरा सिर्फ दाल,सब्जी और चावल का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि पाचन को भी ठीक रखता है। जीरा आसानी से भोजन को तोड़ सकता है और मल त्याग को सुचारू और आसान बना सकता है। जीरा डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है जो कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। आइए जानते हैं कि जीरा पेट से जुड़ी कौन-कौन सी परेशानियों को दूर करता है और आंतों को साफ करता है।
पाचन एंजाइम का उत्पादन करने में करता है मदद
जीरा पेट में पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मददगार है। ये भोजन को छोटे-छोटे कणों में तोड़ता है और उसे पचाने में मदद करता है। जीरा का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है,अपच से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से कब्ज की बीमारी का उपचार होता है।
पेट फूलने की समस्या होती है दूर
जीरा में मौजूद आवश्यक तेलों में एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो पेट फूलने की समस्या का उपचार करते हैं। ये गुण पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने, गैस को कम करने और पेट फूलने की समस्या का उपचार करने में मदद करते हैं। खाने के बाद अपच और ब्लोटिंग से निजात पाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं।
मल को आसानी से डिस्चार्ज करता है
जीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को डिस्चार्ज करने में मदद कर सकता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में बलगम के स्राव में मदद करता है। मल के मार्ग को आसान बनाता है और कब्ज को रोकता है। जीरे का नियमित सेवन हेल्दी तरीके से मल डिस्चार्ज करने में सहायक होता है।
एसिड रिफ्लक्स का खतरा करता है कम
जीरे में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और पेट की परत को शांत करता है। इसका सेवन करने से पेट में अतिरिक्त एसिड निष्क्रिय होते हैं। यह सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को दूर करता है और आंतों की गंदगी को भी साफ करता है।