ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

 ब्रह्माकुमारीज़  मण्डला में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज



मण्डला-

ब्रह्माकुमारीज़ मंडला में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, महिला बाल विकास सेन्टर मण्डला में काउंसलर बहन भारती दीक्षित, समाजसेविका बहन कुंजलता एवं सभी भाई बहनें उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में बहन कुंजलता जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।


राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत  में प्रेम, सुख, शांति बनी रहे। सभी सच्चा इंसान बनकर भगवान से जुड़कर भगवान के बताए हुए रास्ते मे चलकर एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह के साथ रहें।






ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने इस विशेष पावन पर्व पर सभी को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी। और सभी को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला. इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और इसके साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया, इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।


बहन भारती दीक्षित जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सभी को भारत देश को सशक्त बनाने में सहयोगी बनना है।



इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। रैली भी निकाली गई। जिसमें सभी ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाए। इसके बाद सभी को प्रसाद दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads