हाई स्कूल रावड से पूजा साहू राज्यपाल के हांथो से हुए सम्मानित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हाई स्कूल रावड से पूजा साहू राज्यपाल के हांथो से हुए सम्मानित

 हाई स्कूल रावड से पूजा साहू  राज्यपाल के हांथो से हुए सम्मानित  

       


     

राजिम

 भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के तत्वाधान में राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार सत्र 2022-23 में राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र परीक्षा में सफल हुए स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राजभवन में राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के करकमल से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें गरियाबंद जिलाव शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट आशीष कुमार साहू एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में गरियाबंद जिला से हाई स्कूल रावड से चयनित गाइड  पूजा साहू प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल महोदय एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के    करकमल से सम्मानित हुए एवं जिले के सफल प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र प्राप्त किया इस गरिमामयी समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे संस्था के प्राचार्य श्री चैतन्य कुमार यदु ने बताया कि संस्था के स्काउट मास्टर एवं गाइडर योगिता यादव के मार्गदर्शन में सत्र  22- 23 में  स्काउट यश कुमार साहू दीपक पटेल योगेश निषाद  गाइड पूजा साहू  भूमिका साहू  चांदनी साहू साधना साहू कामिनी पटेल टिकेश्वरी साहू कुल 09 स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल हुए हाई स्कूल रावड के स्काउट गाइड  को सम्मान प्राप्त होने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री तुलसीराम यादव सरपंच हलधर साहू उप सरपंच दीपक साहू पूर्व  उपसरपंच डेरहूराम साहू कुंज लाल निषाद प्राचार्य चैतन्य कुमार यदु व्याख्याता योगिता यादव वर्षा देवांगन मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पतिराम यादव प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बकली भुवनेश्वरी साहू संकुल समन्वयक बकली संतोष कुमार साहू प्रधान पाठक पिताईबंद सुनील कुमार पांडे संकुल के शिक्षक विजय कुमार महोबिया लाभा राम ध्रुव आरती जाधव एवं शाला विकास समिति सभी सदस्य गण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads