आंचलिक खबरे
आँचलिक खबरे
दीनदयाल कालोनी में बंदरों से खासे परेशान हैं लोग
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024
Edit
दीनदयाल कालोनी में बंदरों से खासे परेशान हैं लोग
आरंग
वर्षा ऋतु के समापन पश्चात ग्रीष्म ऋतु का आगमन धीरे धीरे होने लगा हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।मूक पशु प्राणी जल तलाशने लगे हैं। वही मंदिरों की नगरी आरंग के दीनदयाल कालोनी में भोजन और पानी की तलाश में प्रतिदिन बंदर देखा जा रहा है। दर्जन भर से अधिक यह बंदर लोगों के छत में सुखाए बड़ी,पापड़, बिजौरी इत्यादि खाद्य सामग्रियों को चट कर रहा हैं। साथ ही उछल कूद से गमले और आंगन में लगे फूल- पौधे को नुकसान पहुंचा रहा है। छतों और दीवारों पर गंदगी कर रहे हैं। वहीं कालोनी वासी बंदरों द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों को नुकशान पहुंचाने से खासे परेशान है।
Previous article
Next article