*प्रकाश बैस बने भाजपा जिला अध्यक्ष,सिहावा विधानसभा क्षेत्र को मिला प्रथम बार जिले का नेतृत्व करने का अवसर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रकाश बैस बने भाजपा जिला अध्यक्ष,सिहावा विधानसभा क्षेत्र को मिला प्रथम बार जिले का नेतृत्व करने का अवसर*

 *प्रकाश बैस बने भाजपा जिला अध्यक्ष,सिहावा विधानसभा क्षेत्र को मिला प्रथम बार जिले का नेतृत्व करने का अवसर*



जयलाल प्रजापति /नगरी 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने धमतरी जिले की बागडोर इस बार सिहावा विधानसभा क्षेत्र को सौप कर पूरे प्रदेश में एक नया संदेश दिया है।अमूमन होता रहा है कि जब से धमतरी जिले का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर कुरूद या धमतरी विधानसभा के ही लोगो को काबिज किया जाता रहा।किंतु प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होते ही किरण देव ने जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष पद के लिए सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता को चुन कर एक नया संदेश दिया व सिहावा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर दिया।

वर्तमान में जिला महामंत्री का दायित्व कुशलता पूर्वक निभा रहे प्रकाश बैस को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिससे एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है।

प्रकाश बैस लगभग 40 वर्षों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय है और छात्रनेता के रूप में राजनीति की शुरआत इन्होंने की थी।प्रारंभ से ही जनसंघ के पृष्ठभूमि से जुड़े परिवार के सदस्य होने के नाते इनका गहरा नाता भाजपा की राजनीति में रहा।1983 में छात्रसंघ सिहावा के अध्यक्ष बनने के साथ ही राजनीति का जो दौर शुरू हुआ वो आज पर्यंत जारी है और वर्तमान में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए धमतरी भाजपा के जिलाध्यक्ष के पद पर आज विराजमान हुए है।इस बीच 1987 से 89 तक बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्य करने पश्चात 1992 में युवा मोर्चा के मंडल में महामंत्री का दायित्व मिला।

1995 में भाजपा की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक के पद का निर्वहन करते हुए 1998 में मंडल के मंत्री के पद का कुशल निर्वहन 2003 तक किया।2004 से 2010 में भाजपा मंडल नगरी के उपाध्यक्ष पद के पश्चात इन्हें जिले के मंत्री का दायित्व दिया गया जिसका कुशलता पूर्वक निर्वहन इन्होंने किया।प्रकाश बैस के कार्यकुशलता व संघटन पर पकड़ को देखते हुए 2015 में भाजपा मंडल अध्यक्ष का पद दिया गया जहाँ से इन्होंने 2020 में जिले के महामंत्री का दायित्व ग्रहण किया और इनकी सरलता मिलनसारिता का परिणाम यह हुआ कि वर्तमान में धमतरी जिले के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का मौका प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हें प्रदान किया।

प्रकाश बैस ने जिला अध्यक्ष के दायित्व को ग्रहण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव,विजय शर्मा,अजय चंद्राकर,सासद मोहन मंडावी,महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जगदीश रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पिंकी शिवराज शाह, रंजना साहू, इंदर चोपड़ा,सहित जिले व प्रदेश के सभी वरिष्ठों का आभार मानते हुए जिले में भाजपा के परचम को और ऊंचा उठाने व लोकसभा में जिले से भाजपा को  विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads