विश्व जल दिवस पर किया जल-दान महा अभियान का शुभारंभ,मूक जानवरों के लिए चौक चौराहों पर रखा पानी टैंक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विश्व जल दिवस पर किया जल-दान महा अभियान का शुभारंभ,मूक जानवरों के लिए चौक चौराहों पर रखा पानी टैंक

 विश्व जल दिवस पर किया जल-दान महा अभियान का शुभारंभ 



मूक जानवरों के लिए चौक चौराहों पर रखा पानी टैंक 


 *जल दान- महाअभियान* 

*गौ माता करें- सबका कल्याण*


आरंग

गर्मी अब तेजी से बढ़ रही है। ज्ञात हो कि बीते वर्षों से नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ग्रीष्म काल में मूक जानवरों के लिए जलदान महाअभियान चला रहा है।लोग अपने घरों के सामने जलपात्र रखकर सुबह-शाम उसमें पानी भरकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। फांऊडेशन के सदस्यों ने बताया इस बार लक्ष्य बड़ा है।  जिसमें आरंग, महासमुंद, नवा रायपुर, रायपुर, मंदिर हसौद, राजिम नयापारा ,अभनपुर, धरसीवां आदि स्थानों पर लगभग 500 सौ से अधिक जल पात्र जनसहयोग से रखने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को नेताजी चौक, बस स्टैंड से इस अभियान का शुरुआत फाऊंडेशन के सद्स्यों ने जल पात्र में जल डालकर किया।जल पात्र रखते ही गौ माता व मूक पशु पहुंचकर जल पात्र से जल पीने लगे।वही पीपला की इस पहल की काफी सराहना हो रही है।इस पुनीत कार्य में नगर के सेवाभावी लोग भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।लोग अपने मृत माता पिता और परिवारजनों के नाम पर पात्र दान कर रहें हैं।वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में मुक्त हस्त से सहयोग करने अपील किए हैं।जिससे गर्मी में मूक पशुओं को सुलभता से जल मिल सके। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर के जल स्रोतो के समीप  विश्व जल दिवस पर जल ही जीवन है,जल है तो कल है जागरूकता नारे लिखवाये जिससे लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads