*बिलासपुर मे पेड़ लगाओ - पानी बचाओ - प्लास्टिक हटाओ” विश्व जल दिवस पर संगोष्टी*
*बिलासपुर मे पेड़ लगाओ - पानी बचाओ - प्लास्टिक हटाओ” विश्व जल दिवस पर संगोष्टी*
बिलासपुर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सहयोगी इकाई “पर्यावरण संरक्षण गतिविधि” बिलासपुर के द्वारा रेल्वे महाराष्ट्र मंडल में आयोजित विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में “पेड़ लगाओ - पानी बचाओ - प्लास्टिक हटाओ” संगोष्टी में बिलासपुर मुख्य सेवा केंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने मुख्य अतिथि के आसन्दी से कहा कि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है रोटी,कपड़ा और मकान यह तो हम सभी सुनते आए हैं, परंतु उनसे भी पहले मनुष्य के जीवन में जल का अधिक महत्व है। जल है तो जीवन है। रोटी से भी पहले जल आवश्यक है। जल होगा तो रोटी, कपड़ा और मकान होगा। पृथ्वी में 70% पानी है परंतु विडंबना यह है कि उसमें से सिर्फ तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। उसमें से भी 0.6% पानी ही नदी, तालाब, झीलों के रूप में हमें उपलब्ध है। प्रतिदिन की दिनचर्या में हम पानी बहुत व्यर्थ गवां देते हैं। पानी अनमोल पूंजी है जो प्रकृति के द्वारा हमें दी गई है। इसका संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। दीदी ने आगे कहा कि विश्व जल दिवस पर बेंगलुरु की स्थिति को हम देख सकते हैं कि पानी हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। भारत का तीसरा बड़ा शहर, आईटी टेक्नोलॉजी से भरपूर, बुद्धिजीवियों के शहर बेंगलुरु पानी के महत्व को ना समझने के कारण आज पानी की कमी से जूझ रहा है। समय रहते हमें भी पानी के महत्व को जानकर उसे संरक्षण करना है।
ब्रह्मा कुमारीज बिलासपुर के द्वारा चलाए जा रहे सेव वाटर मिशन की जानकारी सभी उपस्थित जनों को दी गई एवं सेव वाटर मिशन के डिवाइस का प्रदर्शन किया गया। सभी मुख्य अभ्यागतों को बीके स्वाति दीदी द्वारा सौगात स्वरूप दिया गया। अंत में दीदी ने पानी सरंक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी की लता गुप्ता, पर्यावरण संरक्षक अजय बाप्टे, अक्षय अलकारी, टीम मानवता से अभिषेक ठाकुर, अनेक संस्थाओ एवं NGO के प्रमुख उपस्थित थे। सभी प्रमुखों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने विचार रखे।