*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में किया अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में किया अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद*

 *छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में किया अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद*



  *प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में हुए सामिल,पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत*

  सुरेन्द्र जैन /धरसींवा,रायपुर


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद किया।

   शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मध्य प्रदेश के  सिंगरौली जिले में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सामिल होने पहुचे थे 

  सम्मेलन  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की

 सिंगरौली जिले के बैढ़न में सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन  को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत का नारा पूरा होगा भारत विकसित होकर खड़ा होगा एक बार फिर मोदी सरकार के मंत्र के साथ देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी राम मंदिर, धारा 370 तीन तलाक  मुद्दे पर भाजपा की सरकार ने काम किया  सैकड़ो साल पुराने इंतजार को खत्म  किया है  जनता समझ चुकी है की मोदी जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं.''

   सिंगरौली जिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा कि ''जिस तरह से मोदी सरकार ने काम किया उससे देश की जनता 400 से ज्यादा सीट जिताने का काम करेगी एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग को लेकर देश में विकास  कार्य करेगी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा  400 से अधिक सीटें जीतकर  सरकार बनाएगी

 *छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटें जीतेंगे*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी इस बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एक तरफ जीत सुनिश्चित करने में कामयाब होगी विपक्ष को एक भी सीट हासिल नहीं होगी जिस तरह मोदी सरकार ने राष्ट्र हित में सभी वर्ग के हित मे काम किया है एक बार मोदी सरकार बनना तय है भाजपा सरकार की खूबियां गिनाते हुए  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ''2014 में जब भाजपा की सरकार आई उससे पहले देश की इकोनॉमी 11 वें स्थान पर थी और मात्र 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 11वें स्थान से इकोनॉमी को पांचवें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है. कुछ ही वर्षों में यह स्थान टॉप 1,2,3 की सूची में रहेगा. यह देश के लिए गौरव की बात है. अर्थव्यवस्था में भारत लगातार बेहतर स्थान हासिल कर रहा है और मोदी सरकार इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads