250 से भी अधिक श्रमिकों ने बैलून उड़ाकर दिया स्वस्थ लोकतंत्र का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

250 से भी अधिक श्रमिकों ने बैलून उड़ाकर दिया स्वस्थ लोकतंत्र का संदेश

 250 से भी अधिक श्रमिकों ने बैलून उड़ाकर दिया स्वस्थ लोकतंत्र का संदेश



श्रमिक भाई लोकतंत्र में नीव के पत्थर_ लहरे



श्रमिक जनों ने फावड़े, कुदाल के साथ बैलून उड़ा कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

आरंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के मार्गदर्शन एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन एवं जनपद पंचायत आरंग सीईओ कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में   नया तालाब निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बोडरा कार्यस्थल के 250 से भी अधिक मनरेगा श्रमिक बंधुओ ने कटाव, फावड़ा, कुदाल थामे हुए प्रातः 8 बजे शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया तथा  65 वर्षीय श्रमिक चमरू रात्रे  ने जैसे ही अपने साथियों सहित मतदान बैलून को जमीन से आसमान की ओर छोड़ा जागरूकता नारो के साथ पूरा कार्य स्थल  गूंज उठा।





 वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला बाल विकास, एवं तुलसी महिला ग्राम संगठन संगठन की सैकड़ो महिलाओं ने" चुनाव का पर्व देश का गर्व" विशाल रंगोली बनाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की! वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी  लहरे ने दार्शनिक अंदाज में  कहा कि मजदूर यदि कंधे डाल दें तो देश का विकास रुक जाता है और इन श्रमिक बंधुओ का मतदान जागरूकता का संदेश निश्चित ही मतदान के प्रतिशत को बढ़ाएगा उन्होंने मजदूरों को लोकतंत्र में नीव का पत्थर बताया वही निष्पक्ष मतदान की लोकतांत्रिक शपथ भी कर्रवाई तथा उपस्थित  सभी को मतदान खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सृजल साहू, एवं एन एस पिस्दा, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, स्वीप टीम प्रभारी महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव, अनिल चंद्राकर पीओ, रानू ठाकुर गोस्वामी पर्वेक्षक, आरती वर्मा तकनीकी सहायक, सरपंच उमाशंकर चंद्राकर,  उपसरपंच उत्तरा खुटे ग्राम सचिव गायत्री शर्मा,रोजगार सहायक सुनील जांगड़े, राजकुमार डहरिया, घनश्याम धृतलहरे, अशोक चंद्राकर, सुनीता सरस्वती लहरी, श्रमिक भाई चमरू रात्रें,   साधुराम जांगड़े आदि एवं बहुत अधिक संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads