आरंग अनुभाग में मतदाता जागरूकता को लेकर गजब का उत्साह - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग अनुभाग में मतदाता जागरूकता को लेकर गजब का उत्साह

 आरंग अनुभाग में मतदाता जागरूकता को लेकर गजब का उत्साह



आरंग

भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चला रहे हैं।इसी कड़ी में आरंग अनुभाग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। लोग इन आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए एक पर्व के रूप में मनाने लगे हैं।

वहीं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आरंग पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।इसी क्रम में महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ऋषि कुमार बंजारे के मार्गदर्शन में अंचल के सेक्टर अमसेना,चकवे, अछोली रानी सागर सेक्टर में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमें जागरूकता रैली,स्वीप रंगोली, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, मतदान कलश यात्रा, जागरूकता गीत, बैनर, पोस्टर,  जागरूकता नारा, नुक्कड़ नाटक व शत् प्रतिशत मतदान का शपथ कराया गया।

साथ ही सभी मतदाताओ से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित   करने अपील की गई।  कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अमसेना सेक्टर से पर्यवेक्षक निर्मला खलखो,चकवे सेक्टर से पर्यवेक्षक सरस्वती सोनी, अछोली सेक्टर से पर्यवेक्षक रामेश्वरी वर्मा रानी सागर सेक्टर से पर्यवेक्षक अंजू तिर्की सहित सेक्टर की अन्य स्व सहायता समूह की महिलाओं की अहम् भूमिका रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads