नरदहा में हुआ एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोज,दीपों की श्रृंखला से लिखा चुनाव का पर्व,50 आकाशदीप जलाकर दिया शत् प्रतिशत मतदान का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नरदहा में हुआ एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोज,दीपों की श्रृंखला से लिखा चुनाव का पर्व,50 आकाशदीप जलाकर दिया शत् प्रतिशत मतदान का संदेश

 नरदहा में हुआ एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोज,दीपों की श्रृंखला से लिखा चुनाव का पर्व,50 आकाशदीप जलाकर दिया शत् प्रतिशत मतदान का संदेश

 


आरंग

 जिला सीईओ विश्वदीप के निर्देशन व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा व जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे के मार्गदर्शन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम पंचायत नरदहा में ग्रामीणों ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत प्रत्येक घर से महिलाओं ने एक दीप लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए। साथ ही 

मतदान चौपाल आयोजित कर सत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेते हुए दीपों की श्रृंखला से चुनाव का पर्व लिखकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही 50 आकाशदीप जलाकर आसमान से मतदाताओं शत् प्रतिशत मतदान में भाग लेने प्रेरित किया। साथ ही आकर्षक रंगोली में लोकसभा चुनाव 2024 लिखकर एक दीप देश के नाम के जय घोष का नारे लगाए। इस मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को मतदान खिचड़ी का वितरण किया गया। उक्त आयोजन में बड़ी  संख्या में ग्रामीणों व महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में ग्राम पंचायत नरदहा व ग्राम के विभिन्न महिला स्व सहायता समूह, बीएलओ व जनपद पंचायत आरंग के अधिकारियों कर्मचारियों व स्वीप टीम आरंग की अहम् भूमिका रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads