*कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू*

 *कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू*



गरियाबंद 

धर्मनगरी पाथरमोहदा में स्वर्गीय हुमन दीवान के स्मृति में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का  शुभारंभ किया गया है। पहले दिन कथा माहात्मय का व्याख्यान करते हुए कथावाचक पंडित वरुण तिवारी जी ने कहा कि रामायण महापुराण हमें आदर्श के साथ जीवन जीने के तरीके सिखाती है और श्रीमद् भागवत महापुराण हमें मरना कैसे है ये सिखाती है। भागवत महापुराण में भक्त को मरने से पहले क्या कर्म करे कि अपनी मुक्ति को प्राप्त कर सके उस सुगम मार्ग का मार्गदर्शन केवल भागवत महापुराण में मिलता है। भगवान की भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति करने का सबसे सरल उपाय राम नाम संकीर्तन है।




 पाथरमोहदा , गरियाबंद में विशाल संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक व्यास पंडित वरुण तिवारी महाराज जेंजरा वाले हैं। कथा के पहले दिन पूरे ग्राम के महिलाओं के द्वारा हजारों की संख्या में कलश यात्रा में अपनी सहभागिता दी गई। आयोजन स्थल से ग्राम के गलियों से होते हुए शिव मंदिर, सरार के तट तक गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के लोगों द्वारा घर-घर दरवाजे पर कलश आरती का आयोजन कर उनका स्वागत किया गया।


 कथा का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक कथा प्रातः 10 से 1:30 बजे तक, 1:30 से 3:0 बजे तक भंडारा, 3:0 से 5:0 बजे तक पुनः कथा आयोजित की जा रही है। जिसमें पहले दिन देवी पूजन पोथी पूजन व भागवत माहात्मय का व्याख्यान करते हुए भक्ति ज्ञान वैराग्य का बहुत ही सुन्दर वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि इस कलयुग में केवल भगवान का नाम जपने भर मात्र से सहज ही भक्ति की प्राप्ति हो जाती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads