जिले के स्कूलों का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिले के स्कूलों का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

जिले के स्कूलों का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश



अभनपुर 

स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी,एम डी  श्री संजय झा  एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा के द्वारा रायपुर जिले के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन्द्री एवं शासकीय पुर्व माध्यमिक विद्यालय केन्द्री में आवश्यक निर्देश दिए।उनके द्वारा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण,कक्षाओं में बच्चों से चर्चा परिचर्चा भी किया गया। इस दरमियान उन्होंने अपने करकमलों से बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किए।








निरीक्षण के दौरान अपर संचालक डॉक्टर योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक राकेश पाण्डे उपसंचालक आशुतोष चावरे ,उप संचालक ए एन बंजारा एवं आलोक चांडक, बीईओ अभनपुर धनेश्वरी साहू, बीआरसीसी अभनपुर राकेश साहू उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads