*ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम*

 *ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम*



मण्डला 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मण्डला के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रमों के द्वारा सभी को नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया जा रहा है।

 ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत बिनेका, संगम घाट, रपटा घाट, स्टेडियम ग्राउंड, नैनपुर नगरपालिका परिषद, ग्राम हीरापुर आदि जगहों में नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम किये जा रहे हैं।











नगरपालिका परिषद नैनपुर में नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, नगर पालिका परिषद अधिकारी भ्राता डॉ. लक्ष्मण सिंह सारस, पार्षद भ्राता सुनील जी, नगरपालिका परिषद के कर्मचारी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।


ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने बताया कि नशा करने से ख़तरनाक बीमारियों के साथ साथ हमारे अंदर तनाव, डिप्रेशन आदि परेशानियां आती हैं। हमारा  मानसिक और शारिरिक स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसलिए किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए।





भ्राता डॉ लक्ष्मण सिंह सारस ने कहा कि किसी को भी नशा नही करना चाहिए। नशा हमारी खुशियां नष्ट कर देता है। सभी को अध्यात्म से जुड़कर रहना चाहिए।

इस कार्यक्रम को करने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का धन्यवाद किया। 


इसके बाद सभी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा कराई गई।



इसके साथ ग्राम हीरापुर में भी नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, पंच बहन सरोज भाँवरे एवं हीरापुर की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

 सभी ने मिलकर पूरे गाँव मे रैली निकाली। और सभी को नशा न करने के लिए विभिन्न नारे लगाए जैसे-"जन जन को यही संदेश- नशा मुक्त हो अपना देश" "एक दो एक दो- बीड़ी शराब छोड़ दो" आदि। सभी ने गांव गांव की गली में जाकर नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

 इसके बाद सभी ने नशा मुक्त जीवन जीने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा कराई गई।


अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत टिकरवारा में नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, सरपंच बहन श्रीमति श्रद्धा ऊइके कवरेती, उपसरपंच भ्राता इंद्रेश पटैल, सचिव भ्राता रज्जू सिंगौर एवं अधिकाधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कहा कि नशा से सम्बंधित चीजों को हमें अपने जीवन से त्याग करना चाहिए। सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। हमें आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहिए, जिससे जुड़कर हम सुख शांति से जीवन यापन कर सकें। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में राजयोग मेडिटेशन सिखाया जाता है, जिसे अपने जीवन मे धारण कर धीरे-धीरे नशे आदि बुराइयों को छोड़ सकते हैं।


बहन श्रद्धा ऊइके कवरेती  ने कहा कि हमें आसपास अपने साथ साथ किसी को भी शराब न पीने दें। इस अभियान के द्वारा यही संदेश दिया जा रहा है कि हमारा भारत नशा मुक्त  बने।


भ्राता इन्द्रेश पटैल ने इस कार्यक्रम को करने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का धन्यवाद किया।


इसके बाद सभी ने नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रतिज्ञा की।


पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मण्डला से भ्राता अजीत जी, भ्राता किशोर परते,  भ्राता शंकर सिंह मरावी,  भ्राता संजय तेकाम, भ्राता रविन्द्र गोंटिया एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रायें उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई गई कि किसी भी प्रकार से जीवन में नशा नहीं करेंगे, और दूसरों को भी नशा करने से रोकेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads